तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मोपेड को मारी टक्कर, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मोपेड को जोरदार टक्कर मारने क मामले में ट्रैक्टर ट्राली चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। मानसिंह निवासी मुसरहा ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि 20 अक्टूबर को उनके भतीजे रीतराम मोपेड पर उनकी पुत्री ज्योति के घर जा रहे थे। रास्ते में गाँव लदपुरा निवासी श्री कृष्ण ने अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली को लापरवाही से चलाते हुए उनकी मोपेड में टक्कर मार दी, जिससे रीतराम और मानसिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और आरोपी मौके से फरार हो गया।
घायलों को बरखेड़ा सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से रीतरम की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
क्षेत्राधिकारी बीसलपुर राहुल पांडेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्यबाही की जा रही हैं।
