Latest Posts
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य 

विधानसभा चुनाव को लेकर पीलीभीत भाजपा की बैठक,धर्मपाल सिंह ने विपक्ष पर साधा निशाना, 44 सदस्यीय संचालन समिति का गठन

पीलीभीत।आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर भाजपा जिला कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं राज्यसभा सांसद धर्मपाल सिंह और विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला प्रभारी हर्षवर्धन आर्य शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि धर्मपाल सिंह ने कहा कि वर्तमान में देश की राजनीति का स्वर्णिम युग चल रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘कर्मयोगी’ और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ‘धर्मयोगी’ बताते हुए कहा कि भाजपा योगियों की पार्टी है, भोगियों की नहीं।

विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए धर्मपाल सिंह ने आरोप लगाया कि कुछ राष्ट्र विरोधी ताकतें अराजकता फैलाने का प्रयास कर रही हैं और पूरे विपक्ष की निगाहें उत्तर प्रदेश चुनाव पर टिकी हैं, लेकिन भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता उनके मंसूबों को विफल करेंगे। समाजवादी पार्टी के ‘पीडीए’ (PDA) नारे पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने इसे ‘पीटेंगे, डकैती डालेंगे और अपहरण कर लेंगे’ का एजेंडा बताया। इसके साथ ही उन्होंने चंद्रशेखर आजाद और असदुद्दीन ओवैसी के गठबंधन को समाजवादी पार्टी की बी-पार्टी करार दिया।

विशिष्ट अतिथि और जिला प्रभारी हर्षवर्धन आर्य ने ‘राधे-राधे, कमल खिला दे’ के नारे के साथ कार्यकर्ताओं से एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जनपद की चारों विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करने तक बिना थके और बिना रुके कार्य करने का संकल्प दिलाया।

अध्यक्षीय संबोधन में जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य ने संगठनात्मक तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए 44 सदस्यीय ‘जिला संचालन समिति’ का गठन कर दिया गया है, जिसमें जनपद के 44 भाजपा पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

इस अवसर पर क्षेत्रीय मंत्री सतनाम सिंह, बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद, पूर्व विधायक किशन लाल राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गुरुभाग सिंह, मरौरी ब्लॉक प्रमुख सभ्यता देवी वर्मा, जिला महामंत्री अनुराग अग्निहोत्री, जिला उपाध्यक्ष विकास श्रीवास्तव, लेखराज भारती, मान सिंह राठौर, रेखा सिंह परिहार, नमन प्रताप राजपूत, अतिंदर पाल सिंह, जिला मंत्री नागेंद्र प्रताप गंगवार, विकास वाल्मीकि, सत्यपाल वर्मा, अमित कुशवाहा, ऋचा सिंह पटेल, रेनू राज, जिला मीडिया प्रभारी अभिमन्यु गंगवार, जिला कोषाध्यक्ष विकास पाल सिंह, जिला आईटी संयोजक हरिओम शर्मा, सोशल मीडिया संयोजक अभिनीत पांडेय, कार्यालय मंत्री पुष्पा शुक्ला, सह मीडिया प्रभारी दीपक सोनकर और आईटी सह संयोजक पंकज प्रजापति मौजूद रहे।

इसके अलावा विभिन्न मोर्चों के जिलाध्यक्षों में शरद पाल सिंह , हेमराज दिवाकर , चेतन शर्मा , शकुंतला राजपूत, संतराम राठौर सहित मंडल अध्यक्ष महेंद्र राजपूत, महेश राजपूत, प्यारेलाल कश्यप, इंद्रेश चौहान, अनीता कश्यप, भरत राम राजपूत, उमाकांत मिश्रा, रजनीश पांडे, प्रफुल्ल मिश्रा, अमनदीप मिश्रा, सुधीर चौधरी, अंशुमन तिवारी, हर्षित चौधरी, धर्मेंद्र लोधी, जय जय राम राजपूत, स्वतंत्र देवल, अभिषेक सिंह पटेल, प्रभा मौर्य, अलका तोमर, सर्वजीत सिंह और अजय निराला प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!