Latest Posts

बेटे को बचाने पहुंची महिला से मारपीट व अभद्रता, सिर पर वार कर किया बेहोश

बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम बररामऊ में एक महिला के साथ मारपीट और अभद्रता किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
​प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम बरौमऊ निवासी राजकुमारी पत्नी देवनारायन ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि घटना वाले दिन उनके पति काम के सिलसिले में रुद्रपुर गए हुए थे और वह घर पर अपने छोटे बेटे मोहित के साथ मौजूद थीं। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले रामसेवक पुत्र द्वारिका प्रसाद, उनके भतीजे दीपक कुमार पुत्र रीतराम और रामस्वरूप पुत्र द्वारिका प्रसाद काफी समय से उन पर बुरी नजर रखते थे तथा पहले भी उनकी बेटी के साथ अभद्रता कर चुके थे।
​शिकायत के मुताबिक, आरोपियों का महिला के बेटे मोहित से आपत्तिजनक बातों को लेकर विवाद हो गया। जब राजकुमारी अपने बेटे को बचाने पहुंचीं, तो आरोपियों ने उन्हें पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि दीपक ने गलत नीयत से उनके कपड़े खींचे और इसी दौरान शराब के नशे में रामसेवक ने पीछे से लोहे जैसी वस्तु से उनके सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गईं।
​बेटे के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल महिला को घर लेकर आए।
थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार ने बताया है कि पीड़ित महिला की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!