Latest Posts
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य 

नकली DRI अफसर बन लूटा सोना,312 वोर तमंचा, एक जिन्दा कारतूस सहित,आरोपी गिरफ्तार

बरेली। मीरगंज में पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक करोड़ दस लाख रुपये कीमत के सोने के आठ बिस्कुट बरामद किए हैं। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बरामद बिस्कुट का कुल वजन 880 ग्राम बताया जा रहा है। इसके अलावा आरोपी के कब्जे से 12 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी मिला है।

दरअसल, पूरा मामला बिहार के भभुआ रोड रेलवे स्टेशन का है, जहां 22 अक्टूबर को कोलकाता से इंदौर जा रही हावड़ा-इंदौर चंबल एक्सप्रेस में एक व्यापारी से सोने के बिस्कुट लिए गए थे। आरोपियों ने खुद को राजस्व खुफिया निदेशालय यानी डीआरआई का अधिकारी बताकर इस वारदात को अंजाम दिया था।

पुलिस के मुताबिक, इस घटना में शामिल तीन आरोपी रोहित, सचिन और वरुण पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। जबकि चौथा आरोपी राहुल मौर्य फरार चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर मीरगंज पुलिस और एसओजी की टीम ने परौरा कट के पास घेराबंदी कर राहुल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बरामद आठ बिस्कुट उसके हिस्से में आए थे। पुलिस के अनुसार, इनकी कीमत करीब एक करोड़ दस लाख रुपये है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!