Latest Posts
   
home 

आठ पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाला विकास दुबे एनकाउंटर में मारा गया , एसटीएफ की गाड़ी पलटने के बाद हुई मुठभेड़।

कानपुर।आठ पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाले विकास दुबे एनकाउंटर में मारा गया है. सूत्रों के अनुसार, इस एनकाउंटर में गंभीर रूप से घायल हुए विकास दुबे की मौत हो गई है. फिलहाल अभी विकास दुबे को स्ट्रेचर पर लाला लाजपत राय हॉस्पिटल में लाया गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विकास दुबे को कानपुर ला रही एसटीएफ के काफिले की गाड़ी आज सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गई.हादसा कानपुर टोल प्लाजा से 25 किलोमीटर दूर हुआ.
बताया जा रहा है कि जब गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई, उस समय विकास दुबे भाग निकला.

घटनास्थल से सात से आठ किलोमीटर की दूरी पर विकास दुबे और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है.


इस मुठभेड़ के दौरान विकास दुबे के मारे जाने की खबर है.
हादसे को लेकर यूपी एसटीएफ के अफसर अभी कुछ बोलने से बच रहे हैं, लेकिन माना जा रहा है कि तेज बारिश और गाड़ी की रफ्तार तेज होने की वजह से गाड़ी पलट गई थी. फिलहाल आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नही की गई है .

Related posts

Leave a Comment

error: Content is protected !!