Latest Posts
   
home 

नागपंचमी पर दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

मुकेश भारती@express views

पीलीभीत ।जनपद के थाना सेहराम्ऊ उत्तरी क्षेत्र के ग्राम पंचायत मढ़ाखुर्द कला के तत्त्वाधान में ग्राम जगतपुर रेलवे लाइन किनारे रोड पर नागपंचमी के उपलक्ष्य में सोशल डिस्टेसिंग के नियमों सहित पाँच किलोमीटर तक कि दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कई जनपदों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जिसमे प्रथम स्थान पर जोगराजपुर के मोहम्मद युनुस रहे। दूसरे स्थान पर बदायूं के धर्मेंद्र, व तीसरे स्थान पर पूरनपुर के लक्ष्य अकेडमी के सतेंद्र ने बाजी मारी। जिसमे प्रथम स्थान पाने वाले को दो हजार रुपये व मेडल पहनाकर , दूसरे स्थान पाने वाले को 800 रुपये व मेडल पहनाकर, व तीसरा स्थान पाने वाले को 500 रुपये व मेडल पहनाकर पुरूस्कृत किया गया।दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन दुर्गेश मिश्रा,विकास सिंह,विपुल मिश्रा के माध्यम से कराया गया।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!