Latest Posts
   
home 

प्राचीन परम्पराओ को कायम रख हर्ष उल्लास के साथ खेली गईं होली चौपाई।

पीलीभीत। बुराइयों पर अच्छाई की जीत का प्रतीक नर्सिंग भगवान माँ होलिका एवं भक्त प्रहलाद की गरिमामयी एवं ऐतिहासिक घटना से आज की पीढ़ी को चितपरिचित कराने, प्रेम भाईचारे की कड़ी को और ज्यादा ताकत देने व अनेकता मे एकता एवं समानता के विचारों को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ागांव के अनुभवी एवं विद्वान चौपाई गा गा कर नृत्य के साथ खेलने बालों ने पूरे मन से खेली होली, रघुवंशी मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम को बनवास एवं भरत को राज गद्दी दिलाने की रानी कैकेई की हट के दृष्टांत को चौपाई गा कर जीवंत किया, चौपाई सुनने एवं देखने वाले भाव विभोर हो उठे।

चौपाई श्री प्यारे लाल, राम लाल, श्री पीतम राम, श्री नरेन्द्र कुमार, श्री उमाचरण, श्री अंगन लाल, श्री गिरीश चंद, श्री नरेन्द्र कुमार, श्री पातीराम, सहित बुजुर्ग एवं युवाओं सहित बच्चों ने खेली चौपाई मे सचिन कुमार, मनोज कुमार, संतोष कुमार, रामपाल, हरद्वारी लाल, छतर पाल, प्रदीप कुमार, रामपाल, संजीव एडवोकेट, फौजी उर्फ़ गुड्डू, शिवचरन लाल, ओमकार, फ़क़ीरे लाल, आदि लोग शामिल थे। चौपाई खेलने एवं देखने बालों का किसान नेता देवस्वरूप पटेल ने स्वागत किया। चौपाई कार्यक्रम मे कोविड-19 का विशेष ध्यान रखा गया।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!