Latest Posts
   
home 

भाजपा विधायक केसर सिंह गंगवार की कोरोना से मृत्यु

@desk

बरेली । उत्तर प्रदेश के जिला बरेली की नवाबगंज सीट से बीजेपी विधायक केसर सिंह गंगवार का कोरोना से निधन हो गया है। नोएडा के सिद्धार्थ हॉस्पिटल में चल रहा था इलाज आज उन्होंने अंतिम सांस ली।

बीजेपी विधायक केसर सिंह गंगवार को बरेली में बेहतर इलाज नहीं मिलने पर कुछ दिन पहले परिवार ने नोएडा में भर्ती कराया गया था,विधायक के निधन से बरेली में शोक की लहर छा गयी है।

बता दें कि बीजेपी विधायक केसर सिंह गंगवार ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ हर्षवर्धन को पत्र लिखा था कि मेरे कोरोना संक्रमण के गहन उपचार हेतु मैक्स अस्पताल, दिल्ली में एक बैड व समुचित चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध करवाने की कृपा करें । मैं सदैव आपका आभारी रहूँगा ।

बीजेपी विधायक केसर सिंह गंगवार उत्तर प्रदेश व भारतीय जनता पार्टी के तीसरे ऐसे विधायक हैं,जिनका कोरोना से निधन हुआ है। इससे पहले औरैया से विधायक रमेश दिवाकर और लखनऊ पश्चिम से विधायक सुरेश श्रीवास्तव की कोरोना से मौत हो चुकी है।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!