Latest Posts
   
home 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का मिलन कार्यक्रम आयोजित

बरेली।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बरेली विभाग में आंवला बहेड़ी और बरेली के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का मिलन कार्यक्रम केशव कृपा में आयोजित किया था जिसमें 70 वर्ष आयु के स्वयंसेवक आमंत्रित थे जिनके संघ में 40 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं ऐसे सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को आज केशव कृपा में अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख रामलाल जी के द्वारा पटका पहनाया गया और श्रीफल एवं श्री राम चरित्र मानस भेंट की गई कार्यक्रम में 168 संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित हुए जिनमें से काफी सारे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की आयु 80 के ऊपर थी सर्वाधिक आयु वाले स्वयंसेवक 94 वर्ष के थे जिनकी अपनी संघ आयु 80 वर्ष थी । महानगर की और विभाग की कार्यकारिणी उनको सम्मान देकर गौरवान्वित महसूस कर रही थी सभी स्वयंसेवकों सेरामलाल जी ने आग्रह किया कि वह अपनी अगली पीढ़ी और उसकी अगली पीढ़ी तक के सभी परिवारी जनों को संघ से जोड़ने का संकल्प लें एवं प्रयास करें इसी क्रम में उन्होंने कहा कि संघ ने इस वर्ष महानगर में 22,000 पूजक संख्या की है इन पूजको को स्वयंसेवक बनाने का काम करना होगा और स्वयंसेवकों को निष्ठावान कार्यकर्ता बनाने का काम अभी करना होगा। संघ कार्य को सर्व स्पर्शी सर्वग्राही सर्वव्यापी सर्व संवेदी बनाने का काम हम सबको मिलकर करना होगा।
वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने बहुत सारे संस्मरणों को भी साझा किया सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के चेहरे खिले हुए थे लंबे समय से संघ साधना में रत होने के साथ-साथ आज उनको जिस प्रकार का इस आयु में भी युवा स्वयंसेवकों द्वारा पहचाना जाना अभिवादन उनको प्रफुल्लित कर गया
रामलाल जी के प्रवास में एक चिकित्सकों और वैज्ञानिकों की भी एक बैठक हुई जिसमें शहर के 112 वैज्ञानिक और चिकित्सक बंधु उपस्थित हुए और संभावित कोरोनावायरस की तीसरी लहर के विषय में संघ के सेवा कार्यों की योजना और विभिन्न चिकित्सकों के परामर्श को साझा किया गया मूल रूप से सभी चिकित्सकों और वैज्ञानिकों ने सावधानी बरतने के साथ तीसरी लहर के लिए तैयार रहने की बात की और संघ की पूर्व तैयारी की भी प्रशंसा की।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!