Latest Posts
   
home 

यूपी के सीएम योगी ने अधिकारियों को चेताया, कहा- संकल्प पत्र के सभी बिंदुओं को ढंग से पूरा करें, भर्ती प्रक्रिया भी तेजी से आगे बढ़ाएं

@desk:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कैबिनेट की बैठक के बाद प्रोटेम स्पीकर के ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने शासन के सभी वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली। सीएम योगी ने सभी वरिष्ठ अधिकारियों को चेताया कि लोक कल्याण संकल्प पत्र 2022 के सभी संकल्प बिंदुओं को 5 वर्षों में लक्ष्यवार ढंग से पूरा किया जाए। यही नहीं प्रत्येक विभाग में 100 दिन, 6 माह तथा 12 महीने के लक्ष्य को निर्धारित करके उसे पूरा करने के लिए भी निर्देशित किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी अफसरों को सरकार की वरीयता से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपनी-अपनी भूमिका तय करें और तेजी के साथ ही पारदर्शिता तरीके से काम करें। सीएम योगी ने नोडल अधिकारियों को भी प्रभारी मंत्रियों के साथ प्रत्येक महीने में जिले का दौरा करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों में खाली पद हैं, उन पर भर्ती प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ाया जाए। सीएम योगी ने कहा कि यूपी की अर्थव्यवस्था को 1 ट्रिलियन डॉलर बनाने के लिए 10 प्राथमिक सेंटर को भी चिन्हित किया जाए।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!