Latest Posts
   
home 

पूर्व राज्य मंत्री को मिली जान से मारने की धमकी,पुलिस जांच में जुटी

  • मोबाइल पर भेजा मैसेज “I Kill You”
फ़ाइल फ़ोटो:सपा नेता हेमराज वर्मा

मोहित जौहरी@express views

पीलीभीत । उत्तर प्रदेश में 2007 में राज्य मंत्री रहे पीलीभीत जिले के सपा नेता को जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। जिससे जिले में हड़कंप मच गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मंगलवार को पूर्व राज्य मंत्री (सपा) हेमराज वर्मा के मोबाइल न0 पर 7618583175 नंबर से “I kill you” का मैसेज आया। जिसके बाद से जिले में हड़कंप मचा हुआ है। मामले की तहरीर पुलिस को सपा नेता हेमराज वर्मा द्वारा दे दी गयी है । वहीं पूर्व राज्य मंत्री ने पुलिस को दी तहरीर में अपनी जान की सुरक्षा की भी मांग की है। आनन-फानन में पुलिस महकमा सक्रिय हो गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पूर्व राज्य मंत्री के भाई ने बताया आज अपरान्ह 1:03 मिनट पर मंत्रीजी के मोबाइल पर 7618583175 से जान से मारने की धमकी का मैसेज आया है। जिसकी तहरीर पुलिस को दे दी गयी है। मंत्री जी की जान को खतरा है पुलिस प्रशासन को उनकी सुरक्षा हेतु आवश्यक कदम उठाने चाहिये।
–अरुण वर्मा पूर्व ब्लॉक प्रमुख

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!