Latest Posts
   
home 

अमृत योग माह के अंतर्गत योग शिविर का आयोजन

बरेली।अमृत योग माह के अंतर्गत आठवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आज दिनांक 19 जून 2022 को क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी बरेली के निर्देशन एवम डॉक्टर योगेंद्र सिंह चिकित्सा अधिकारी (राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय मेहतरपुर करोड़ )के नेतृत्व में विकास खंड बिथरी चैनपुर के प्रांगण में योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

योग प्रशिक्षण शिविर में श्री हरेंद्र पटेल (ब्लॉक प्रमुख पति), श्री बी के शर्मा (खंड विकास अधिकारी),श्री कपिल पटेल (ग्राम प्रधान)बिथरी चैनपुर एवं अन्य अधिकारीगण तथा कर्मचारीगण व क्षेत्रीय ग्रामीणों ने हर्षोल्लास के साथ प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभाग किया। योग प्रशिक्षण शिविर में योगाचार्य श्री विभाकर उपाध्याय ने मानवता के लिए योग का महत्व एवं लाभ बताया। योग प्रशिक्षका पूर्ति गुप्ता ने योग आसन प्राणायाम एवं विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास भी करवाया।प्रशिक्षण शिविर में 115 पुरुषों,86 महिलाओं एवम 45 बच्चों कुल योग 246 लोगों ने प्रतिभाग किया।

Related posts

Leave a Comment

error: Content is protected !!