Latest Posts
   
home 

भाजपा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद के प्रयासों से एक बार फिर माला हाल्ट स्टेशन घोषित, लोगों में खुशी की लहर।

पीलीभीत।भाजपा विधायक स्वामी प्रवक्तानन्द के प्रयासों से एक बार फिर माला हाल्ट को माला स्टेशन घोषित किये जाने पर स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है। बुधवार को भाजपा विधायक स्वामी प्रवक्तानन्द ने माला हाल्ट को एक बार पुनः स्टेशन घोषित होने पर नारियल फोड़कर कार्य का शुभारंभ किया।

बता दें कि जनपद को बड़ी रेल लाइन की सौगात मिल चुकी है। किंतु पूरनपुर रूट पर चल रहे ब्रॉडगेज काम में माला रेलवे स्टेशन को हाल्ट बना दिया गया था जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया। और लंबे समय तक धरना प्रदर्शन किया। पिछले लगभग 8 महीनों से स्थानीय लोगों द्वारा लगातार स्टेशन परिसर में माला हाल्ट को पुनःस्टेशन बनाये जाने पर धरना प्रदर्शन किया जा रहा था। विधान सभा चुनाव से पूर्व भाजपा विधायक स्वामी प्रवक्तनन्द ने स्थानीय लोगों से माला हाल्ट को पुनः स्टेशन बनाये जाने के लिये आश्वस्त किया था। और उनके प्रयासों से एक बार फिर माला हाल्ट स्टेशन घोषित किया गया है, जिसका शुभारम्भ आज भाजपा विधायक स्वामी प्रवक्तानन्द ने नारियल फोड़ कर किया। इस दौरान स्थानीय जनता ने भाजपा विधायक व पीएम नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए साथ ही मिष्ठान वितरित भी किया।

Related posts

Leave a Comment

error: Content is protected !!