Latest Posts
   
home 

मंदिर से मूर्ति हटाने को लेकर हुआ वबाल, प्रशासन की मौजूदगी में हुआ समझौता।

Avneesh srivastav@express views

पीलीभीत।नगर के कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत लकड़ी मंडी में स्थित एक दुकान के पीेछे बने मंदिर से सुबह करीब आठ बजे दुकानदार द्वारा मूर्ति को हटा दिया गया। जिसको लेकर काफी वबाल हो गया।
जिसकी जानकारी लगते ही हिन्दू संगठनों सहित तमाम लोग मौके पर जा पहुंचे। उन्होंने जबरन फिर उसी स्थान पर मूर्ति को लगा दिया। साथ ही मंदिर में जाने आने का रास्ता दुकान के अंदर से दिए जाने की मांग करने लगे। तभी महिलाएं भी मंदिर परिसर में धरने पर बैठ गई। यह देख दूसरे पक्ष के भी तमाम लोग मौके पर एकत्र हो गए। इससे स्थिति तनावपूर्ण बन गई।

इसकी सूचना मिलते ही सिटी मजिस्ट्रेट डा. राजेश कुमार, सीओ सिटी सुनील दत्त, सुनगढ़ी व सदर कोतवाली के इंस्पेक्टर भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर जा पहुंचे।वहीं व्यापारी के पक्ष में भी तमाम लोग इकट्ठे हो गए । बाद में सिटी मजिस्ट्रेट सहित अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में दोनों पक्षों से वार्ता कर आपस में समझौता कराया गया। जिसमे प्रथम पक्ष भल्ला फर्नीचर द्वारा दुकान में से ही 2 फुट का रास्ता दिए जाने व द्वितीय पक्ष पंडित पंकज शर्मा द्वारा मंदिर का जीर्णोद्धार कराए जाने का समझौता हुआ।

Related posts

Leave a Comment

error: Content is protected !!