Latest Posts
   
home 

मंदिर से मूर्ति हटाने को लेकर बड़ा विवाद व्यापारी द्वारा मूर्ति हटाए जाने से बड़े तनाव के बाद पुलिस प्रशासन ने कराया समझौता

  • हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं की मेहनत लाई रंग कई सालों से बंद पड़े मंदिर में आने जाने का मिला रास्ता
  • कार्यकर्ताओं ने मंदिर में रखी थी मूर्ति दुकान स्वामी ने हटाई इसी बीच बड़ी गर्मा गर्मी
  • भारी गर्मा गर्मी के बीच हुआ समझौता भारी पुलिस बल रहीं तैनात

रिपोर्ट: मुकेश कुमार

पीलीभीत। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को गुरु पूर्णिमा वाले दिन जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत लकड़ी मंडी स्थित एक दुकान में बने बहुत पुराने मंदिर में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने वहां शिवलिंग एवं नंदी महाराज की मूर्तियां ले जाकर रखी।
जिससे कि खाली पड़े मंदिर में मंदिर का उद्धार हो लेकिन दुकानदार ने मूर्ति को वहां से हटाने का पूरा प्रयास कर डाला इस पर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं का आक्रोश टूट पड़ा आक्रोश को देखते हुए जिससे वहां सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।
देखते ही देखते शहर कोतवाल हरीश वर्धन मैं फोर्स के साथ पहुंच गए साथ ही सिओ सिटी सुनील दत्त, सिटी मजिस्ट्रेट,थाना सुनगढ़ी प्रभारी बलबीर सिंह सहित तमाम थानों की पुलिस फोर्स व पीएसी मौके पर पहुंची।


जिन्होंने वहां मौजूद कार्यकर्ताओं को समझा कर शांत कराया बताते चलें कि मामला कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लकड़ी मंडी में बनी एक टाल के अंदर बहुत ही प्राचीन मंदिर विराजमान है। जहां इस मंदिर को लेकर पहले से ही कई बार विवाद उठ चुका हैं। एक पक्ष के लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि मंदिर में रखी हुई मूर्ति को कब्जा करने के नियत से हटा दी गई। वहीं दूसरे पक्ष के लोगों को भूमि को मंदिर ना होने की बात कर रहे थें। मामला इस कदर हो उठा की हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता एकत्रित होकर वहीं डेरा जमा कर बैठ गए। वही हिंदू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष पंकज शर्मा का कहना है कि यह विवाद वर्ष 2013 में भी उठा था इस दुकान के समीप ही मंदिर जाने का रास्ता दुकान के पास ही था लेकिन बाद में दुकान को पूरी तरीके से बनवा दिया गया और मंदिर में पहुंचने का रास्ता बंद कर दिया गया। आरोप लगाते हुए श्री शर्मा ने कहा कि हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं का उस समय भी यह कहना था कि मंदिर में जाने का रास्ता दुकान के अंदर सही दिया जाए। उस समय तो यह विवाद शांत हो गया था लेकिन आज फिर हिंदू संगठनों का दुकान मालिक द्वारा मूर्ति हटाने को लेकर आक्रोश उत्पन्न हो गया जिसमें हिंदू संगठनों के तमाम कार्यकर्ताओं और आसपास के लोगों के भीड़ की संख्या बढ़ गई। भीड़ को देखते हुए सिटी मजिस्ट्रेट, सी.ओ सिटी, एवं कोतवाल ने दोनों पक्षों को थाना कोतवाली में बुलाकर वार्ता की लेकिन वार्ता पूरी तरह नहीं हो पाने के कारण एक बार फिर दोनों पक्षों को कोतवाली में बुलाया गया जहां मौजूद उच्च अधिकारियों के बीच सहित दोनों पक्ष एक बार फिर थाना कोतवाली पहुंचे उनके सामने दोनों ही पक्षों में तीखी बहस होती रही।
जहां हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता मंदिर का रास्ता देने को लगातार मांग कर रहे थें। वही कार्यकर्ताओं का कहना था कि जब तक इस मंदिर का रास्ता नहीं दिया जाएगा एवं इसका फैसला नहीं होगा तब तक हम सभी कार्यकर्ता घटनास्थल से नहीं हटेंगे। हालांकि मंदिर के रास्ते को लेकर आखिरकार दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया दुकान में बने मंदिर व दुकान स्वामी दीपक भल्ला मंदिर जाने को रास्ता देने का निर्णय लिया हैं।
तो वही हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं में खुशी का ठिकाना ना रहा ।

समझौते में क्या कहा गया

समझौते में क्या कहा गया है कि लकड़ी मंडी बरेली दरवाजा रोड पर स्थित भल्ला फर्नीचर के परिसर में स्थित एक मंदिर के संदर्भ में मंदिर का जीर्णोद्धार करने पर प्रथम पक्ष सहमत हुआ साथ ही पूजा पाठ करने हेतु आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 2 फीट चौड़ा मार्ग अपनी दुकान के भीतर निम्न नक्शे के अनुसार बनने पर प्रथम पक्ष सहमत हुआ इस मार्ग का निर्माण कार्य दो दिवस के भीतर प्रारंभ किया जाएगा और एक माह में निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। दुकान वालों का मंदिर मार्ग का निर्माण को प्रथम दीवार बनाकर सुरक्षित किया जाएगा मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य द्वितीय पक्ष के द्वारा कराया जाएगा जबकि प्रथम पक्ष अपने व्यय से मार्ग को सुरक्षित करने के लिए दीवार का निर्माण कराएगा। प्रथम पक्ष दीपक भल्ला अवशेष निर्मित भवन/दुकान में किसी अन्य व्यक्ति का हस्तक्षेप नहीं रहेगा दिए जा रहे हैं रास्ते के ऊपर प्रथम पक्ष का अधिकार होगा व उस पर निर्माण कार्य इत्यादि कर सकेगा। अतिरिक्त यदि प्रथम पक्ष मंदिर तक आने जाने का रास्ता जिसकी चौड़ाई 2 फीट हो दीवार खड़ा करके रास्ता देख सकता है जो अभय पक्षों के लिए मान्य होगा यह निर्णय दिया गया यह निर्णय आने के बाद ही हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई उन्होंने मंदिर निर्माण हेतु हो जाने तक मूर्तियों को मंदिर से हटाकर एक सुरक्षित स्थान पर मंदिर निर्माण हो जाने तक के लिए रखदी गई हैं। इसी के साथ हिंदू जागरण मंच के सभी समस्त कार्यकर्ताओं एवं वीरांगना वाहिनी कि कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ खुशी मनाई।
वीरांगना वाहिनी की नगर महामंत्री स्वाति मिश्रा ने उठाया था मंदिर का मुद्दा

हिंदू जागरण मंच की लगातार हो रही चाय पर चर्चा की बैठक में विगत 2 दिन पूर्व वीरांगना वाहिनी की नगर महामंत्री स्वाति मिश्रा ने समस्त कार्यकर्ताओं के बीच लकड़ी मंडी में बने मंदिर को मुक्त कराने को लेकर सभी को अवगत कराया था। जिसकी मेहनत आज रंग लाई समस्त वीरांगना वाहिनी की कार्यकर्ताओं मंदिर में ही उपस्थित रही हर हर महादेव, जय श्रीराम के नारे लगते रहें।
इस अवसर पर हिंदू जागरण मंच के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Related posts

Leave a Comment

error: Content is protected !!