Latest Posts
   
home 

ससुराल में सात लोगों ने युवक पर किया जानलेवा हमला

पीलीभीत: पत्नी को लेकर ससुराल गए युवक पर उसके ही गांव के कुछ लोगों ने घेरकर हमला कर दिया। ईंट पत्थरों से उसके सिर पर कई बार प्रहार किए गए। जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने दो को नामजद करते हुए सात पर मुकदमा लिखकर जांच शुरू कर दी है। नगर से सटे देहात क्षेत्र के नरायनपुर निवासी गौरव विश्वकर्मा ने पुलिस को बताया कि उसकी ससुराल घुंघचाई चौकी क्षेत्र के गांव सिमरिया ता. अजीतपुर बिल्हा निवासी दीनदयाल के यहां है।

आठ अगस्त को वह पत्नी पूजा की दवा दिलवाकर ससुराल उसके मायके छोड़ने गया। जब वह ससुराल में था तभी उसके ही गांव के दीपक, राहुल उर्फ छोटू ने अपने पांच अन्य साथियों के साथ ससुराल में घुसकर हमला कर दिया। उसको जान से मारने की कोशिश की। उसे घर से खींचकर डंडों से बेरहमी से पीटा। बाद में पुलिस ने दोनों हमलावरों को नामजद करते हुए पांच अज्ञात पर बलवा, मारपीट आदि में केस लिखकर पड़ताल शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर कोतवाली अशोकपाल ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

Leave a Comment

error: Content is protected !!