Latest Posts
   
home 

भाजयुमो का प्रशिक्षक वर्ग शिविर आयोजित

पीलीभीत।आज अग्रवाल सभा भवन में भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रशिक्षण वर्ग का कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसमें मुख्य रुप से देश की अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक पहलवान एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य , भाजयुमो में उत्तर प्रदेश की सह प्रभारी बबीता फोगाट ,भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिववीर भदौरिया, बिलसी से विधायक हरीश शाक्य , एवं पीलीभीत जिले के जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, शामिल हुए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष चेतन शर्मा ने की। कार्यक्रम के सह संयोजक जिला शोध प्रमुख आशुतोष शर्मा रहे। कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा भाजयुमो जिला महामंत्री अमनदीप मिश्रा, मिथुन डे एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं शामिल हुए।

Related posts

Leave a Comment

error: Content is protected !!