Latest Posts
   
home 

मुसीबत की बारिश से सैकड़ो एकड़ फसलें बर्बाद, किसान बेहाल

पुष्पेंद्र गंगवार@express views शाहजहांपुर।उत्तर प्रदेश में बीते दिनों हुई जबर्दस्त बारिश से खेतों में लबालब पानी भर गया है। कई जगहों पर धान और गन्ने की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी हैं।अचानक हुई बरसात ने किसान को झकझोर कर रख दिया है।पहले सूखे और अब बरसात के चलते इस बार धान की फसल को बेहद नुकसान पहुंचा है। शाहजहांपुर, बरैली, पीलीभीत ,सीतापुर सहित कई जिलों में पानी के कहर से किसान की मुसीबतें बढ़ गईं है। कुछ किसानों से जब हमने बात की तो किसानों का कहना है बारिश से फसल खराब होने के बाद उनको चिंता सता रही है कि आखिर ऋण कैसे चुकाएंगे। किसी को अपनी बेटी की शादी करनी थी तो कोई अच्छी फसल की आस में खुशियों की दीवाली के सपने संजोए बैठा था। फिलहाल, अब बर्बाद किसान सरकार से मदद की आस लगाए हुए हैं।

हांलाकि सरकार ने विभागीय अफसरों को फील्ड में पहुंचकर खराब हुई फसलों का सर्वे करने के निर्देश दिए हैं। ताकि किसानों की खराब हुई फसलों के नुकसान का मुआवजा मिल सके।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!