हादसा: धनेटा रेलवे फाटक पर नेपाल जा रही बस खड़े ट्रक में घुसी, 1 की मौत, 2 दर्जन घायल
बरेली।हिमाचल प्रदेश से नेपाल जा रही यात्रियों से भरी एक बस मंगलवार तड़के बरेली के फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में भीषण दुर्घटना का शिकार हो गई। धनेटा रेलवे फाटक के पास यह बस सड़क पर खड़े एक ट्रक में पीछे से जा घुसी। इस दर्दनाक हादसे में एक यात्री की मौत हो गई है, जबकि 20 से 25 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बस में सवार सभी यात्री नेपाल के मूल निवासी बताए जा रहे हैं। यह हादसा मंगलवार तड़के करीब 3:30 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार, धनेटा…
Read More