Latest Posts
   
home 

बरखेड़ा में बार बालाओं से अश्लील डांस करवाने और अवैध हथियार के प्रयोग मामले में दोषियों पर मुकदमा दर्ज।

विमलेश कुमार@express viewsपीलीभीत। जनपद के थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव विक्रमपुर मे दबंग प्रधान मो. फारूख खुलेआम आचार संहिता का उल्लंघन करते नजर आ रहें थें।आपको बता दें कि प्रतिबंध होने के बावजूद भी बार बालाओं के अश्लील डांस रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। पहले बिलसंडा थाना क्षेत्र इसके बाद बरखेड़ा थाना क्षेत्र से बार बालाओं के अश्लील डांस के वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। बीते दिन मे बरखेडा थाना क्षेत्र के गाँव विक्रमपुर गाँव मे बार बालाओं के अश्लील डांस का वीडियो वायरल…

Read More
home 

जिले में अवैध प्लाटिंग का धंधा जोरों पर, नही हो रही कोई ठोस कार्यवाई।

पीलीभीत। सावधान! अगर आप पीलीभीत में अविकसित कालोनी में प्लाट लेने की सोच रहे हैं तो कदम सोच समझकर उठाए । क्योकि पीलीभीत की सीमा में और सीमा से सटे इलाकों में प्लाटिंग के नाम पर ठगी का खुला खेल चल रहा है। बिना किसी नक्शे पास हुए व बिना 143 दर्ज हुए मानकों के विपरीत कॉलोनाइजर प्लॉटिंग कर रहे हैं। लोगों को सस्ते आशियाने का सपना दिखाकर उनकी जीवनभर की खून-पसीने की कमाई हड़पकर कालोनाइजर व प्रॉपर्टी डीलर फरार हो जाते हैं और जिन्हें प्लॉट मिलते हैं वे सुविधाओं…

Read More
home 

गैस पाइप लाइन बिछाने के चक्कर में शहर की सड़कें और पाइप लाइन की जा रहीं क्षतिग्रस्त, हो रही नियमो की अनदेखी, जिम्मेवार मौन

मोहित कुमार जौहरी@express views.पीलीभीत।गैस पाइप लाइन बिछाने के चक्कर में शहर की सड़कें और पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने के मामले आये दिन सामने आ रहे हैं लेकिन जिम्मेदारों के कानों में जूँ तक नही रेंग रही है। जबकि पाइपलाइन बिछाने वाली कंपनी नियमो की अनदेखी कर रही है। बता दें कि नगर पालिका क्षेत्र में बिछ रही गैस पाइप लाइन लोगों की आफत बन गई है। गैस पाइपलाइन बिछा रही कंपनी जेसीबी से सड़कों को खोद रही है और जिन शर्तों में गैस पाइप लाइन बिछाने का काम दिया है।…

Read More
home 

हरदोई के गांव तेरा पुरसौली की प्रधान वैशाली यादव, जो यूक्रेन से चला रही थीं प्रधानी, अब होगी कार्यवाई।

@desk:यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को वापस लाने के लिए भारत सरकार का ‘ऑपरेशन गंगा’ जारी है। अब तक हजारों बच्चों को वापस लाया जा चुका है। शुक्रवार सुबह भी एयरफोर्स के दो C-17 विमानों से 210 छात्रों की भारत वापसी हुई है। ये दोनों विमान नई दिल्ली के करीब हिंडन एयरबेस पर उतरे। युद्ध के हालात, डर और दहशत के बीच यूक्रेन में फंसे छात्र-छात्राओं में से अगर किसी की सबसे ज्यादा हुई तो वह उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले की रहने वाली वैशाली यादव हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि…

Read More
home 

सर्जन डॉक्टर केशव अग्रवाल को बदमाशों ने मारी गोली, चलती कार पर किया हमला।

बरेली।प्रख्यात सर्जन एवं बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डा. केशव कुमार अग्रवाल को शनिवार की रात बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी। गोली उनके जबड़े में लगी है। केशलता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। डा केशव रात करीब 8.45 बजे ड्राइवर के साथ कार से स्टेडियम रोड स्थित शिव मंदिर के पास से जा रहे थे, तभी बाइक से दो बदमाश आए और बायीं साइड से कार के पीछे वाली खिड़की के शीशे से सटाकर गोली मार दी। डा केशव अग्रवाल कार में पीछे सीटे पर…

Read More
home 

पीलीभीत में कुल 61.33 फीसदी मतदान, कई जगह बीएलओ की लापरवाही का मामला।

@Express views desk: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए चौथे चरण के लिए मतदान संपन्न हो चुका है. इसमें पीलीभीत जिले की भी चार विधानसभा सीटों पर मतदान प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।पीलीभीत में सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक कुल 61.33 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। पैरालाइसिस की मरीज बुजुर्ग पहुंची वोट डालने शहर पीलीभीत के मोहल्ला मोहत्सिम खां की 85 वर्षीयकमलेश कुमारी जोकि पिछले 4 वर्षों से पैरालाईसिस की मरीज है लेकिन मतदान करने का निर्णय लेकर एक अतुल्यनीय कार्य किया।शहर के गौरक्षा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष…

Read More
home 

पीलीभीत में मतदान कार्मिक को आया हार्ट अटैक

@डेस्क।यूपी के पीलीभीत में बुधवार को चौथे चरण के दौरान मतदान किया जा रहा है। इसी बीच धौरहरा के सिसैया में एक मतदान कार्मिक को हार्ट अटैक आने के बाद उसे अस्पताल रवाना कर दिया गया है। प्राप्तजानकारी के अनुसार पी 3 कर्मचारी जितेंद्र पाल को मतदान के दौरान सीने में तेज दर्द उठा। वह बेलरायां चीनी मिल में गन्ना विभाग के कर्मचारी हैं। जितेंद्र ग्राम सभा सिसैया के बूथ संख्या 45 पर तैनात हैं। हार्ट अटैक की शिकायत के बाद उन्हें सीएचसी भेजा गया है।

Read More
home 

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव : चौथे चरण की वोटिंग हुई शरू। आज 9 जिलों की 59 सीटों पर वोटिंग

लखनऊ।उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव (UP Assembly Election 2022) सात चरणों में कराए जाने की घोषणा चुनाव आयोग की ओर से की गई। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी चुनाव कार्यक्रम के तहत बुधवार को चौथे चरण की वोटिंग शुरू हो गयी है। आयोग के अनुसार, यूपी में सातवें चरण की वोटिंग 7 मार्च को होगी। वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी। आज चौथे चरण में कहाँ कहाँ पड़ेंगे वोट आरक्षित 16 सीटों सहित इन 59 सीटों पर आज है मतदान -पीलीभीत, बरखेड़ा, पूरनपुर (सु), बीसलपुर, पलिया, निघासन,…

Read More
home 

DM अभिषेक प्रकाश की रिकॉर्ड मतदान करने की अनोखी अपील

लखनऊ । डीएम अभिषेक प्रकाश ने शहर के लोगों से आगामी 23 फरवरी को रिकॉर्ड मतदान करने की अपील की है। ट्विटर पर जारी किए गए वीडियो संदेश में उन्होंने कहा है कि अभी तक लखनऊ वोटिंग में काफी पीछे रहा है लेकिन इस बार हमें रिकॉर्ड वोटिंग सेट करते हुए पूरे देश में अव्वल स्थान लाना है। जारी किए गए वीडियो में डीएम ने क्या कहा लखनऊ के सभी सम्मानित नागरिकों को मेरा नमस्कार और विशेष रूप से जो हमारे 18 प्लस वोटर्स है उनका स्वागत एवं अभिनंदन। मैं…

Read More
home 

UP Election 2022: मतदान सफल बनाने का प्रशासन का अनोखा तरीका।

पीलीभीत:यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के अन्तर्गत 23 फरवरी को होने वाले मतदान को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने अपनी पूरी तरह कमर कस ली है। जनपद में ज्यादा से ज्यादा मतदान कराने के लिए प्रशासन द्वारा विभिन्न तरीको से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।प्रशासन ने 23 फरवरी को होने वाले मतदान को सफल बनाने हेतु नगर में कई प्रमुख होटलों व रेस्टोरेंट्स में मतदान करने वाले युवाओं के लिये 25 प्रतिशत तक की छूट रखी है। साथ ही प्रशासन की ओर से पीलीभीत नगर के पार्कों में निशुल्क…

Read More
error: Content is protected !!