Latest Posts
   
home 

भारत बंद : बरेली मण्डल में रहा मिलाजुला असर, पूरनपुर में किसानों ने किया प्रदर्शन, प्रशासन रहा अलर्ट।

मोहित मासूम@express views बरेली।कृषि बिल के विरोध में आज किसानों व विपक्षी राजनैतिक दलों द्वारा एकजुट होकर भारत बंद का आह्वान किया गया। किन्तु बरेली और पीलीभीत में देखने को नहीं मिला। कुछ लोगों ने भारत बंद का समर्थन किया तो वहीं पीलीभीत में साप्ताहिक बन्दी के बाबजूद व्यापारियों ने दुकानों को खोले रखा । पूरनपुर मंडी समिति और आसाम रोड पर कृषि कानूनों को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों और युवाओं ने भारत बंद का समर्थन किया। युवाओ और किसानों ने अपनी मांग पूरी करने और कृषि कानून 2020…

Read More
home 

कृषि कानून के खिलाफ दिल्ली-एनसीआर में हुआ चक्का जाम

@desk:कृषि कानून के खिलाफ दिल्ली में हजारों किसान पिछले 12 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। किसानों ने कानून के खिलाफ आज यानी मंगलवार (8 दिसंबर) को एक दिन के लिए ‘भारत बंद’ का ऐलान किया है। पूरे देश में आज सुबह 11 बजे से लेकर शाम 3 बजे तक ‘भारत बंद’ बुलाया गया है। इसका असर अभी से ही देश के अलग-अलग हिस्सों में दिखने लगा है। बिहार से लेकर ओडिशा और महाराष्ट्र में ट्रेनें रोकी गईं हैं। दिल्ली-एनसीआर में भी चक्का जाम शुरू हो गया है। किसानों के इस भारत…

Read More
home 

किसानों के हक के लिए मै गिरफ्तार होने को भी तैयार हूँ….मौलाना तौकीर रजा खां।

मोहित ‘मासूम’@express views बरेली : इत्तेहात ए मिल्लत काउंसिल (lMC) के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां ने अपने आवास पर बुलायी गई प्रेस वार्ता मे घोषणा की कि किसानों के हक लिए उनकी पार्टी IMC संवैधानिक उपायो के साथ किसी भी हद में जाने के तैयार है। उन्होने कहा कि अगर किसानों की मांग को केन्द्र सरकार द्वारा 9दिसंबर की फाइनल बातचीत में स्वीकार नही किया गया तो lMC 10 दिसंबर को दिल्ली पहुच कर किसानों के साथ आन्दोलन में शामिल होगी। उन्होने आगे कहा कि ” किसानों को उनका…

Read More
home 

मुसलमान समुदाय में एक से अधिक शादी करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती।

नई दिल्ली : महिलाओं के एक समूह ने शरिया क़ानून और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के तहत मुसलमान समुदाय में एक से अधिक विवाह की प्रथा की अनुमति को लेकर सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। अंग्रेज़ी अख़बार द इंडियन एक्सप्रेस लिखता है कि वकील विष्णु शंकर जैन के ज़रिये यह याचिका दायर की गई है। वो कहते हैं कि संयुक्त राष्ट्र कन्वेंशन्स भी एक से अधिक विवाह के ख़िलाफ़ है। वो कहते हैं, “यह विडंबना है कि व्यक्तिगत क़ानून की उपयुक्तता के आधार पर आईपीसी की धारा 494 के…

Read More
home 

ED : भगोड़े विजय माल्या के खिलाफ ED की बड़ी कार्रवाई फ्रांस में 14 करोड़ की संपत्ति जब्त।

नई दिल्ली: भगोड़े व्यापारी विजय माल्या के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED)ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को धन शोधन रोधी कानून के तहत फ्रांस में विजय माल्या की 14 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अनुरोध पर फ्रांस के 32 एवेन्यू फोक स्थित विजय माल्या की संपत्ति को फ्रांसीसी प्राधिकरण ने जब्त कर लिया है। पीएमएलए के तहत की गई जांच से पता चला कि किंगफिशर एयरलाइंस के बैंक खाते से विदेश में बड़ी रकम निकाली गई थी। ईडी ने किंगफिशर एयरलाइंस…

Read More
home 

कंगाल हुआ पाकिस्तान तो नरम पड़े इमरान खान, कर्जदाता देशों से की रहम की गुजारिश।

इस्लामाबाद : गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा पाकिस्तान दिवालिया होने के कगार पर पहुंच गया है। बची खुची पाकिस्तानी अर्थव्यवस्था की कमर कोरोना वायरस ने तोड़कर रख दी है। इस बीच उसके सबसे बड़ा ‘दाता’ सऊदी अरब और यूएई अपने कई बिलियन डॉलर के कर्ज को वापस मांग रहे हैं। वहीं, पाकिस्तान का सदाबहार दोस्त चीन भी अब पाकिस्तान को कर्ज देने में आनाकानी कर रहा है। इस कारण थक हारकर इमरान खान ने अपने कर्जदाता देशों से कोरोना वायरस महामारी के खत्म होने तक कर्ज की किश्त चुकाने…

Read More
home 

रोहिंग्या पर अमित शाह ने दिया बड़ा बयान, ‘कार्रवाई करता हूं तो ये लोग चिल्लाने लग जाते हैं ‘।

@desk:हैदराबाद: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रोहिंग्या मुसलमानों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि रोहिंग्या मुसलमानों पर जब वह कार्रवाई करते हैं तो ये लोग (विपक्षी दल) हायतौबा करते हैं। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल एक बार लिखकर दें कि बांग्लादेशी और रोहिंग्या को निकाल दें, फिर मैं कुछ करता हूं। उन्होंने टीआरएस और मजलिस पर इस दौरान जमकर निशाना साधा। ‘इलू-इलू करते हैं टीआरएस-मजलिस।’ – शाह शाह ने कहा कि टीआरएस और मजलिस के बीच गुप्त…

Read More
home 

सड़क एवं परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दिए संकेत, अगले 2 से 3 महीने में फास्ट टैग हो जाएंगा अनिवार्य

@desk नई दिल्ली: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा कि सड़क निर्माण परियोजनाओं पर कोविड-19 (Covid-19) का कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। नितिन गडकरी ने कहा, ‘निर्माण उपकरण निर्माताओं की क्षमता में 80 फीसदी की वृद्धि हुई है, जो लगभग दोगुना है।’ गडकरी ने कहा कि इस कठिन आर्थिक समय में बिल्डरों और ठेकेदारों की स्थिति में सुधार करने के लिए एक बड़ी पहल की गई है। इस दौरान नितिन गडकरी ने फास्ट टैग को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा, ‘अगले 2…

Read More
home 

ऊर्जा मंत्री का वादा : जल्द बदलेगी तस्वीर , तेज चल रहे मीटरों पर दिया अधिकारियों को चेक मीटर लगाने का आदेश।

मोहित ‘मासूम’@express views लखनऊ : ऊर्जा मंत्री उ.प्र. सरकार श्रीकांत शर्मा ने शुक्रवार को आदेश निर्गत करते हुए बताया कि बिजली के मीटर तेज चलने की शिकायतों को गंभीरता से लिया जा रहा है। उन्होने कहा कि मैने स्वयं ही अध्यक्ष यूपीपीसीएल को निर्देश दिया है कि वे स्वयं मीटरों के तेज चलने की शिकायतों की मॉनिटरिंग करें। उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि वह मीटर तेज चलने/जम्प करने से संबंधित शिकायतें 1912 पर दर्ज करा सकते है। ऐसी शिकायते मिलने पर विभाग द्वारा त्वरित कार्यवाही की जायेगी।इस सम्बन्ध मे शिकायत…

Read More
home 

लव जिहाद को लेकर योगी सरकार का नया ऐलान जल्दी बनाएंगे कानून गृह मंत्रालय को भेजा प्रस्ताव।

लखनऊ: बल्लभगढ़ में कथित लव जिहाद की आड़ में हुई युवती की हत्या के बाद उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश और कर्नाटक ने ऐलान किया था कि हम नया कानून बनाएंगे. ताकि कानून में लोभ, लालच, दबाव, धमकी या शादी का झांसा देकर शादी की घटनाओं को रोका जा सके. योगी सरकार के मंत्री मोहसिन रजा ने कहा कि यूपी में अब ये नहीं चलेगा कि मिशन की तरह लड़कियों को बहलाकर धर्म परिवर्तन कराया जाए. ये उन जिहादियों को कड़ा संदेश है, जो इसकी आड़ में धर्म परिवर्तन करवा…

Read More
error: Content is protected !!