Latest Posts
   
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

संदिग्ध परिस्थितियों में प्लास्टिक की रस्सी से लटकता मिला महिला का शव, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव खगाई में गुरुवार को एक विवाहिता का शव संदिग्ध अवस्था में कमरे में फंदे से लटकता हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका के मायके पक्ष ने पति और ससुराल पक्ष पर गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव को फंदे पर लटकाने का गंभीर आरोप लगाया है।
​सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
​मृतका के भाई पातीराम निवासी: नरायनठेर द्वारा दी गई पुलिस सूचना के अनुसार, मृतक महिला की पहचान 32 वर्षीय त्रिवेणी देवी पत्नी नरेंद्र कुमार के रूप में हुई है। दोनों की शादी वर्ष 2011 में हुई थी। मृतका के दो बच्चे हैं 9 वर्षीय पुत्र अभय, जो घटना के समय घर पर ही था, और 12 वर्षीय पुत्री आराध्या, जो वर्तमान में अपने ननिहाल नरायनठेर में रहकर पढ़ाई कर रही है।
​मृतका के पिता कड़ेराम ने दामाद और समधी पक्ष पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बेटी की हत्या कर उसे फंदे पर लटकाया गया है। मायके पक्ष का यह भी मुख्य आरोप है कि घटना सुबह करीब 10 बजे की है, लेकिन ससुराल वालों ने उन्हें इसकी सूचना दोपहर 1 बजे के बाद फोन पर दी।
​जांच में सामने आया है कि मृतका का पति नरेंद्र दियोरिया क्षेत्र के गांव देवहना में मोबाइल की दुकान चलाता है, जो संदिग्ध रूप से घटना के दिन दुकान पर नहीं गया था। घर पर मौजूद था । वहीं, मृतका का देवर हरिओम पास के कमरे में ही रहता है, लेकिन घटना के वक्त वह और उसकी पत्नी बाहर गए हुए थे। 9 वर्षीय बेटे अभय ने बताया कि बाबा और पड़ोसी ने उसे बताया कि कमरे का किवाड़ उन्होंने खोला था। फील्ड यूनिट को मौके पर बुलाकर जांच कर शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
थानाप्रभारी सतेंद्र कुमार ने बताया कि महिला के शब को पोस्टमार्टम को भेज दिया गया हैं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्यबाही की जॉयेगी
​

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!