वृद्ध आश्रम में ‘पितृ भोज’ का आयोजन, बुजुर्गों का लिया आशीर्वाद
बरखेड़ा। क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वृद्ध आश्रम, मचवाखेड़ा में एक भव्य और प्रेरणादायक ‘पितृ भोज’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर उपस्थित अतिथियों और गणमान्य नागरिकों ने वृद्ध आश्रम पहुंचकर वहां निवास कर रहे सभी बुजुर्ग माता-पिता का आशीर्वाद लिया और उन्हें सम्मान के साथ भोजन कराया। कार्यक्रम की शुरुआत बुजुर्गों का हाल-चाल जानकर और उनका आशीर्वाद प्राप्त करके हुई। इस दौरान पूरा माहौल आत्मीयता और सराबोर नजर आया। इस मानवीय और सामाजिक पहल में क्षेत्र के कई प्रतिष्ठित लोग शामिल हुए,मुख्य अतिथि माननीय विधायक विवेक कुमार…
Read More