कुत्ते ने छह साल के बच्चे को नोचा, हालत गंभीर
बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। आज गुरुवार 8 अक्टूबर को एक बच्चा सहसा गांव स्कूल से आने के बाद अपने घर से ताई के घर जा रहा था। छह वर्षीय मासूम बच्चे पर कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया।जिससे बच्चा गंभीर घायल हो गया। चीख पुकार सुनकर मोहल्ले के लोगों ने उसे बचाया। परिजनों ने उसे बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को सहसा मुगलपुर निवासी सुनील का छह वर्षीय बेटा तरुण प्राइवेट स्कूल से पढ़कर घर आया था। बैग घर पर रखने के बाद वह ताई के घर जा रहा था। रास्ते में कुत्ते ने अचानक उस पर हमला कर दिया। बच्चे के जमीन पर गिरते ही कुत्ते ने उसके चेहरे को नोचना शुरू कर दिया। बच्चे की चीख सुनकर मोहल्ले के लोग दौड़कर पहुंचे और कुत्ते को भगाकर उसे बचाया।
परिजन घायल बच्चे को तत्काल बरेली के एक निजी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने बच्चे की सर्जरी की है। परिजनों के अनुसार उसकी हालत गंभीर है। गनीमत रही कि हमले में बच्चे की आंख बच गई।
