Latest Posts
   
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

पूर्व भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप के सपा में जाने की अटकलें तेज, बर्थडे पार्टी का वीडियो वायरल

बरेली। पूर्व भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप के समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं। सपा नेता डॉ. अनीस बेग की जन्मदिन पार्टी में धर्मेंद्र कश्यप की मौजूदगी और सपा नेताओं के साथ हाथ उठाते हुए उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

देर रात आयोजित जन्मदिन समारोह में धर्मेंद्र कश्यप सपा नेताओं के बीच बैठे नजर आए। वीडियो में वह सपा जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव और सपा महानगर अध्यक्ष के बीच दिखाई दे रहे हैं। इस घटनाक्रम के बाद उनके सपा में शामिल होने की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है।

बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र कश्यप ने एक दिन पहले ही भाजपा छोड़ने का संकेत दिया था। इसके बाद से उनके अगले राजनीतिक कदम को लेकर चर्चाएं चल रही थीं। अब सपा नेता के जन्मदिन समारोह में उनकी मौजूदगी और वायरल वीडियो को इन अटकलों से जोड़कर देखा जा रहा है।

धर्मेंद्र कश्यप आंवला लोकसभा सीट से दो बार भाजपा के सांसद रह चुके हैं। हालांकि, सपा में शामिल होने को लेकर अभी औपचारिक घोषणा नहीं हुई है। ऐसे में सभी की निगाहें उनके अगले राजनीतिक कदम पर टिकी हैं।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!