Latest Posts
   
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

वृद्ध आश्रम में ‘पितृ भोज’ का आयोजन, बुजुर्गों का लिया आशीर्वाद


​बरखेड़ा। क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वृद्ध आश्रम, मचवाखेड़ा में एक भव्य और प्रेरणादायक ‘पितृ भोज’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर उपस्थित अतिथियों और गणमान्य नागरिकों ने वृद्ध आश्रम पहुंचकर वहां निवास कर रहे सभी बुजुर्ग माता-पिता का आशीर्वाद लिया और उन्हें सम्मान के साथ भोजन कराया।
​कार्यक्रम की शुरुआत बुजुर्गों का हाल-चाल जानकर और उनका आशीर्वाद प्राप्त करके हुई। इस दौरान पूरा माहौल आत्मीयता और सराबोर नजर आया।
​इस मानवीय और सामाजिक पहल में क्षेत्र के कई प्रतिष्ठित लोग शामिल हुए,​मुख्य अतिथि माननीय विधायक  विवेक कुमार वर्मा,जिला समाज कल्याण अधिकारी  सुमित यादव  संजीव गंगवार,  कमल गंगवार,  महेश पाल गंगवार,  शिवेंद्र नाथ शुक्ला और  पवन अग्रवाल व्यापार फैंस क्लब के श्री प्रमोद कुमार गुप्ता द्वारा किया गया।
​कार्यक्रम को सफल बनाने में व्यापार फैंस क्लब महिला मोर्चा की विशेष भूमिका रही। इस दौरान रविता गुप्ता विमलेश गुप्त, साधना मिश्रा, आशा गुप्ता, सुनीता गुप्ता, वृंदा, शुभ मंगल गुप्ता और अक्षय गुप्ता उपस्थित रहीं।इसके साथ ही, आश्रम की वॉर्डन  सरोजा देवी ने भी कार्यक्रम के सफल संचालन में पूरा सहयोग दिया।
​व्यापार फैंस क्लब द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की क्षेत्र में चहुंओर सराहना हो रही है। इस प्रकार के आयोजन समाज में बुजुर्गों के प्रति आदर भाव जगाने और उन्हें अकेलापन महसूस न होने देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।
​

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!