Latest Posts
   

गौशाला की गाय को तेंदुए ने बनाया निवाला, ग्रामीणों में फैली दहशत

बरखेड़ा: क्षेत्र के ग्राम रामनगर जगतपुर स्थित अस्थायी गौशाला में बीती मंगलवार की रात एक तेंदुआ तार की बाउंड्रीकूदकर अंदर घुस गया। तेंदुए के हमले से गौशाला में बंधी गायों में अफरातफरी मच गई। एक गाय डर के मारे बाउंड्री कूदकर अपनी जान बचाने के लिए भागी, लेकिन तेंदुए ने उसका पीछा किया और गौशाला से करीब 500 मीटर दूर एक खेत में उसे दबोचकर मार डाला। घटना के समय डर के कारण चौकीदार राना बाबू अपने कमरे से बाहर नहीं निकल सका।​बुधवार सुबह खोजबीन करने पर गाय का आधा-खाया…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

51 लीटर गंगाजल लेने कछला घाट के लिए रवाना हुआ 7 सदस्यीय कांवड़ दल

​बरखेड़ा।सावन के अंतिम सोमवार को भगवान शिव का गंगाजल से जलाभिषेक करने के लिए बरखेड़ा से 7 सदस्यीय पैदल कांवड़ जत्था 51 लीटर गंगाजल लेने कछला गंगा घाट के लिए रवाना हुआ। कस्बेवासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर कांवड़ियों को भव्य विदाई दी। ​बुधवार को दोपहर 1 बजे वार्ड नंबर-9 बरखेड़ा स्थित शिव मंदिर पर भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर और उनका आशीर्वाद लेकर यह दल कछला घाट के लिए रवाना हुआ। इससे पहले जत्थे ने पूरे कस्बे का भ्रमण किया, जिससे पूरा इलाका ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से गूंज…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती पर गूंजा अदम्य साहस का संदेश, पूर्व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा ने किया नमन

पीलीभीत। सदर विधानसभा क्षेत्र के एक बारात घर में 19 अगस्त को प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की अमर सेनानी वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी का जन्मोत्सव धूमधाम और श्रद्धापूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा रहे, उन्होंने वीरांगना के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए पूर्व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा ने कहा कि रानी अवंतीबाई लोधी केवल एक वीर योद्धा ही नहीं, बल्कि साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय प्रेरणास्रोत थीं। उन्होंने 1857 की क्रांति में अंग्रेजी हुकूमत…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

व्यापारी पर दबंगों ने किया घर में घुसकर जानलेवा हमला, हमले में बुजुर्ग व्यापारी की मौत

बरखेड़ा :क्षेत्र के गांव नरायनपुर में मंगलवार की रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। किराने की दुकान चलाने वाले 67वर्षीय बुजुर्ग किराना व्यापारी पर दबंगों ने घर में घुसकर लोहे की रॉड और बेलचे से ताबड़तोड़ जानलेवा हमला कर दिया। इस नृशंस हमले में बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि बचाने आई पुत्रवधू, पत्नी और दो मासूम बच्चियां भी घायल हो गईं। इस सनसनीखेज घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत और ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है।​घायल बुजुर्ग के पुत्र अवनीश गुप्ता द्वारा पुलिस…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

लोहे की रॉड से हमला कर केबिन में छिड़का डीजल, आरोपी महिला गिरफ्तार

पीलीभीत/पूरनपुर: क्षेत्र में बड़ी नहर, गुरुद्वारा धन्ना बाबा के पास ट्रक में लगी आग और चालक की जलकर मौत के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। यह कोई हादसा नहीं, बल्कि सोची-समझी साजिश के तहत की गई हत्या थी। पुलिस ने मृतक की प्रेमिका को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है। 10 जुलाई की रात पुलिस को सूचना मिली थी कि ट्रक संख्या JH02K9750 में भीषण आग लगी है। आग पर काबू पाने के बाद केबिन से एक व्यक्ति का जला हुआ शव बरामद हुआ, जिसकी पहचान…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

ए आर टी ओ की औचक चेकिंग से मचा हड़कंप, 8 वाहनों पर कार्रवाई,चार स्कूली वाहन भी शामिल

बरखेड़ा।क्षेत्र में परिवहन विभाग की सख्ती लगातार जारी है। मंगलवार दोपहर बरखेड़ा के ब्लॉक तिराहे पर एआरटीओ पीलीभीत सुनील कुमार ने स्थानीय पुलिस के साथ औचक चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 8 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई, जिससे वाहन स्वामियों और चालकों में हड़कंप मच गया।चेकिंग के दौरान दो चार पहिया वाहनों के नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर चालान किए गए, जबकि वैध प्रपत्र उपलब्ध न होने पर दो अन्य वाहनों को मौके पर ही सीज कर दिया गया।अभियान के दौरान…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

आबादी के किनारे बने तालाब में मगरमच्छ दिखने पर मचा हड़कंप

बरखेड़ा।कस्बा बरखेड़ा के वार्ड संख्या-9 के पीछे स्थित तालाब में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे मगरमच्छ दिखाई देने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। तालाब के किनारे मौजूद लोगों ने मगरमच्छ को बस्ती की ओर बढ़ते हुए देखा, जिसके बाद लोगों ने शोर मचाया।शोर सुनकर मगरमच्छ वापस तालाब के पानी में चला गया।मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई, लेकिन स्थानीय लोगों के अनुसार काफी देर तक कोई वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। इससे नाराज लोगों ने सड़क पर उतरकर वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी की…

Read More

सावन के तीसरे सोमवार पर गूंजे ‘हर हर महादेव’ के जयकारे, कांवड़ियों ने किया जलाभिषेक

​बरखेड़ा:सावन के तीसरे सोमवार के पावन अवसर पर क्षेत्र में पूरी तरह से भक्तिमय माहौल देखने को मिला। भोपतपुर स्थित बिछुया बाबा मढ़ी से 12 अगस्त को आरंभ हुई पैदल कांवड़ यात्रा के शिव भक्तों ने आज सावन के तीसरे सोमवार को बिछुया बाबा मढ़ी के प्राचीन शिव मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक किया। ​आज सुबह लगभग 10 बजे कछला घाट से जल लेकर चले करीब 150 पैदल कांवड़िए जत्थे के साथ बिछुया बाबा मढ़ी मंदिर पहुंचे। मंदिर पहुंचते ही सभी शिव भक्तों ने पवित्र गंगाजल से…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया नागपंचमी का पर्व, पारंपरिक मेलों और ‘नगाई’ रस्म ने खींचा सबका ध्यान

​बरखेड़ा:क्षेत्र में सदियों पुराना नागपंचमी का त्योहार सोमवार को पूरी आस्था और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही क्षेत्र के शिव मंदिरों और शिवालयों में शिवभक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर नागदेवता को दूध अर्पित किया और सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर क्षेत्र में कई जगह भव्य मेलों का आयोजन किया गया, जहां लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ​कस्बा बरखेड़ा के प्रसिद्ध श्री सिद्ध बाबा देवस्थल पर आयोजित मेले में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने मेले का भरपूर आनंद…

Read More

मां गोमती उद्गम स्थल पर विहिप ने मनाया अखंड भारत संकल्प दिवस, सांस्कृतिक एकता और संगठन विस्तार पर जोर

पूरनपुर (पीलीभीत)। पूरनपुर स्थित स्वामी एजुकेशनल महाविद्यालय में आयोजित जिला कार्यकारिणी बैठक के उपरांत माधोटांडा प्रखंड स्थित पावन मां गोमती उद्गम स्थल पर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) द्वारा ‘अखंड भारत संकल्प दिवस’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले भर से आए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सांस्कृतिक एकता, सनातन परंपराओं के संरक्षण और संगठन के सशक्तिकरण का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विहिप के प्रांत मंत्री अनुज कुमार सिंह ने अखंड भारत की अवधारणा और भारतीय इतिहास पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारत की…

Read More
error: Content is protected !!