Latest Posts
   

रबर फैक्ट्री की जमीन पर औद्योगिक हब बनाने के लिए भाजपा नेता ने सौंपा ज्ञापन।

बरेली । रबड़ फैक्ट्री की जमीन पर औद्योगिक हब बनाने के लिए भाजपा नेता आशीष अग्रवाल ने युवा अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के प्रतिनिधिमंडल के साथ लखनऊ में प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
जानकारी के अनुसार रबड़ फैक्ट्री की जमीन पर अल्केमिस्ट कंपनी के मालिकाना हक पर बांबे हाईकोर्ट ने पूर्व में दिए अपने फैसले को खारिज कर दिया था जिससे जमीन पर मालिकाना हक राज्य सरकार के पक्ष में फैसला आने की उम्मीद जगी हैं। भाजपा नेता आशीष अग्रवाल ने एक बार फिर से केंद्र व प्रदेश सरकार से जमीन वापसी प्रकरण और कर्मचारियों के बकाया भुगतान के संबंध में कड़ी पैरवी हेतु वरिष्ठ अधिकारियों और सरकारी अधिवक्ताओं के माध्यम बांबे हाईकोर्ट में राज्य सरकार को मजबूती से पैरवी कर फतेहगंज पश्चिमी में औद्योगिक हब बनाने के लिए बरेली के प्रभारी पर्यटन संस्कृति कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह समेत कई मंत्रियों और उपमुख्यमंत्री समेत मुख्यमंत्री आवास लखनऊ पर मांग पत्र दिए। इस दौरान प्रतिनिधमंडल में अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के युवा जिला अध्यक्ष भाजपा नेता आशीष अग्रवाल, जिला योजना समिति सदस्य सभासद अबोध सिंह, शशांक अग्रवाल उर्फ अन्ना भाई, सुनील रस्तोगी, जगत सिंह उर्फ सनी, डॉ मुदित सिंह, सूचित अग्रवाल, मयंक अग्रवाल गौतम गोयल आदि उपस्थित रहे।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!