Latest Posts
   

5 हजार की रिश्वत लेते हुए महिला लेखपाल गिरफ्तार,एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई।

बरेली । बरेली में भ्रष्टाचार के मामले थम नहीं रहे हैं। एंटी करप्शन टीम ने एक महिला लेखपाल को गिरफ्तार किया है। वह शुक्रवार सुबह एडीएम प्रशासन के आवास के पास किसान से रिश्वत ले रही थी। इसी दौरान उसे रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया गया। लेखपाल के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
तहसील सदर की महिला लेखपाल सीमा राजपूत को पांच हजार की रिश्वत लेते हुए भ्रष्टाचार निवारण संगठन (ACO) की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। एंटी करप्शन टीम ने एडीएम कंपाउंड के पास से गुरुवार की देर शाम पकड़ा।
जानकारी के अनुसार दाखिल खारिज के नाम पर लगातार फोन कर 10 हजार रुपये की मांग कर रही थी। जिसके बाद पांच हजार रुपये लेकर शिकायतकर्ता पहुंचा था।
मीरगंज में पकड़ा गया था कानूनगो
मीरगंज में 23 दिसंबर को थाना समाधान दिवस के दौरान कानूनगो श्यामलाल को पांच हजार रुपये घूस लेते हुए एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया था।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!