Latest Posts
   

रामपुर के सिलई बड़ा गांव के बवाल में मिलक एसडीएम हटाए गए।

  • रामपुर जा रहे चंद्रशेखर आजाद को संभल में रोका गया था!

रामपुर । सिलईबड़ा गांव में छात्र की फायरिंग में मौत होने के बाद लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है। बुधवार को प्रशासन ने अतिरिक्त पुलिसकर्मी गांव में तैनात कर दिए हैं।
पीड़ितों से मिलने रामपुर आ रहे भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद को पुलिस ने संभल में रोक दिया गया है।
वही एसडीएम मिलक को मिलक से हटा दिया है। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक ने चौकी बड़ा गांव में तैनात चौकी इंचार्ज और चार सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया गया। इसके अलावा मृतक के पिता गेंदन लाल की ओर से बुधवार को 25 लोगों पर केस दर्ज कराया गया है।
डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा लगाना चाहते हैं ग्रामीण
ग्रामीणों ने बताया कि सिलईबड़ा गांव में करीब 15 दिन पहले प्रशासन ने ग्राम समाज की जमीन से कब्जा हटवाया था। इस जमीन पर कुछ लोग डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा लगाना चाहते हैं। मंगलवार को वहां पार्क का बोर्ड लगाने पर दूसरे पक्ष ने विरोध किया तो दोनों पक्ष भिड़ गए।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!