Latest Posts
   

बीआरसी पर उन्मुखीकरण कार्य शाला का आयोजन।

बरखेड़ा।आज गुरुवार को बीआरसी पर समग्र शिक्षा अभियान के तहत ब्लाक स्तरीय जागरूकता संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमे ब्लाक के समस्त परिषदीय विद्यालयों के प्रबंध समिति के अध्यक्ष, सचिव व ग्राम प्रधानों ने प्रतिभाग किया। कार्यशाला का शुभारम्भ ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश कुमार गंगवार,के द्वारा किया गया। बीईओ बीसलपुर नीरज शुक्ला व समस्त विकास खंड बरखेड़ा के एआरपी द्वारा की गई उन्मुखीकरण कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश कुमार गंगवार ने शिक्षा विभाग को हर संभव मदद कराने का आश्वासन देते हुये सभी ग्राम प्रधानों व प्रधानाध्यापकों से समन्वय स्थापित करके निपुण भारत मिशन को सफल बनाने की बात कही। बीईओ नीरज शुक्ला ने कहा कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यालय प्रबंध समिति एवं ग्राम प्रधान की जिम्मेदारी को अवगत कराना है। कार्यक्रम का संचालन दियोराजपुर के प्रधानाध्यापक मोहन लाल गंगवार ने किया। कार्यक्रम को संबोधित कर ब्लॉक शिक्षक संघ के अध्यक्ष संजय कुमार गंगवार ने भी उन्मुखीकरण कार्यक्रम की जानकारी दी।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!