Latest Posts
   
home 

समर कैंप में बच्चों ने सुनी कहानी और खेले खेल

फरीदपुर (बरेली)। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की मोहल्ला बक्सरिया स्थिति पाठशाला में समर कैंप का आयोजन किया गया जिसमें दर्जनों बच्चों ने आत्मा का रुप कहानी के माध्यम से विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी ली और विभिन्न खेलों के माध्यम से मनोरंजन भी किया। वरिष्ठ समाजसेवी अमित तोमर ने बाबा के पांच बंदरों पर खेल खिलाते हुए कहा कि बुरा मत सुनो, बुरा मत बोलो, बुरा मत देखो, बुरा मत सोचो और बुरा मत करो पर चर्चा कर जानकारी दी। अन्य खेल भी खिलाए। इस अवसर पर जया बहन ने बच्चों को आशीर्वाद दिया और शुभकामनाएं दी। समर कैंप में अक्षरा अग्रवाल, सुहानी, अविका, अदित्य, वंश, पार्थ अग्रवाल, देव, सोनू, काव्या अनन्या, पार्थ, हैताशं आदि बच्चों ने हिस्सा लिया। संचालन अक्षरा अग्रवाल ने किया।

Related posts

Leave a Comment

error: Content is protected !!