Latest Posts
   
home 

मिट्टी कटने के दौरान मिला मोर्टार शैल,मचा हड़कंप, एसपी सहित पुलिस फोर्स मौके पर पहुँची

बरेली । थाना सुभाषनगर क्षेत्र के मदर्स पब्लिक स्कूल के पास देर रात उस वक़्त हड़कंप मच गया जब रेलवे ट्रैक के किनारे बारिश के बाद मिट्टी कटने के दौरान मोर्टार शैल मिलने की सूचना सामने आई स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी जिसके बाद पुलिस विभाग हरकत में आया सूचना पर एसपी सिटी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया साथ ही आर्मी की बम स्क्वायड टीम को भी बुलाया गया जिसने मोर्टार शेल को कब्जे में लेकर निष्क्रिय किया गया प्रारंभिक जांच में यह शैल पुराना प्रतीत हो रहा है।

वही एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि सुभाष नगर थाना क्षेत्र में देर रात जेसीबी से मिट्टी का ढेर लगाए जा रहा था जिसके दौरान मोर्टार सेल मिलने की सूचना प्राप्त हुई सूचना पर एसपी सिटी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे वहीं आर्मी की बम स्क्वायड टीम को भी बुलाया गया शेल को निष्क्रिय कर दिया गया है उन्होंने बताया कि ये एक एक्सपायर मोर्टार शैल है जिसको डिस्पोजल के लिए मिट्टी में पहले कभी दबाया गया होगा रेलवे ट्रैक के किनारे मिट्टी डाली जा रही थी तभी ये मोर्टार शैल निकला है फिलहाल इस बात की जानकारी की जा रही है कि ये इश्यू कहां से हुआ था।

 

Related posts

Leave a Comment

error: Content is protected !!