Latest Posts
   
home 

11 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित हुआ योग कार्यक्रम, 2 हजार लोगों ने किया योग

गांधी स्टेडियम में हुआ योग

पीलीभीत । 11 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शहर के गांधी स्टेडियम में योग कार्यक्रम हुआ। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल, डीएम ज्ञानेंद्र सिंह, सीडीओ आरके श्रीवास, एडीएम ऋतु पूनिया, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, नगर पालिकाध्यक्ष आस्था अग्रवाल आदि ने योग किया। स्टेडियम में करीब दो हजार लोगों ने योगाभ्यास किया।

ब्रह्मचारी घाट पर हुआ योग

इसके अलावा शहर के पार्कों, ब्रह्मचारी घाट सहित चिरौंजी लाल वीरेंद्र पाल सरस्वती इंटर कालेज, स्कूल कॉलेजों, तहसील और ब्लॉक मुख्यालयों पर योग का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। गांधी स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। लोगों ने प्रधानमंत्री का संबोधन सुना। इसके बाद योगाभ्यास कराया गया। प्रोटोकॉल योग के तहत अभ्यास और आसान बताए गए। योग को आदत में शामिल कर निरोगी रहने का संकल्प दिलाया गया।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!