Latest Posts
home 

बरेली: 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया गया

 

बरेली।आज देशभर की तरह बरेली में भी 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया गया बरेली कॉलेज ग्राउंड में आयोजित भव्य योग कार्यक्रम में एक हजार से अधिक लोगों ने भाग लिया इस मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार के सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर और प्रमुख सचिव सहकारिता सौरभ बाबू समेत बीजेपी सांसद मेयर जिला पंचायत अध्यक्ष और विधायक जिलाधिकारी समेत कई लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योग दिवस संबोधन का लाइव प्रसारण बरेली कॉलेज परिसर में विशाल स्क्रीन के माध्यम से किया गया कार्यक्रम में सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, मेयर डॉ. उमेश गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, विधायक संजीव अग्रवाल, डॉ. एमपी आर्य, डॉ. राघवेंद्र शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे प्रशासनिक स्तर पर भी योग दिवस में उत्साह देखने को मिला बरेली के डीएम अविनाश सिंह, नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य, बीडीए वीसी मणिकंदन, एसीएमओ डॉ. विश्राम सिंह, सीडीओ व एडीएम समेत कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे छात्राएं, व्यापारी और कॉलेज स्टाफ ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।

 

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!