Latest Posts
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

ऑनलाइन उपस्थिति का सचिवों ने किया विरोध

बरखेड़ा।ग्राम पंचायत व ग्राम विकास अधिकारी संघ पीलीभीत के आवाहन पर खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय बरखेड़ा पर ग्राम सचिवों ने प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया।आज बुधवार को दोपहर 12 बजे के लगभग ब्लॉक के समस्त ग्राम पंचायत व ग्राम विकास अधिकारियों ने खण्ड विकास अधिकारी वेदप्रकाश के कार्यालय के सामने काली पट्टी बांधकर नारेबाजी करते विरोध प्रदर्शन किया। ग्राम सचिवों की मांग थी कि आन लाइन हाजिरी,पशुपालन विभाग के अंतर्गत गौशाला की देखरेख,फार्मा रजिस्ट्री सहित अन्य विभागों की जिम्मेदारी थोपे जाने का विरोध करते हैं।सांकेतिक विरोध प्रदर्शन करने बालो में रामावीर गंगवार, रूपेश सिंह,राजकुमार,योगेश,भुवनेश कुमार, लाल बहादुर गंगवार, सुमित,रोशनी वर्मा सहित सभी कर्मचारी मौजूद रहे।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!