योगी पुलिस पर एक पीड़िता ने लगाए गम्भीर आरोप:-अर्धरात्रि जबरन घर में घुसकर पुलिस कर्मियों ने पीड़िता को उठाया, ब्यान बदलने को दी गालियाँ और धमकाया
बरेली। जनपद में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जहाँ वहन-बेटियों की सुरक्षा का हरसम्भव प्रयास कर रहे हैँ वहीं बरेली में कुछ थानो के पुलिस कर्मी पीड़ितों को ही बार-बार पीड़ित कर योगी सरकार की छवि धूमिल करने में जुटे हैँ।बरेली जिले में थाना फरीदपुर पुलिस के अजीबो गरीब मामले ने मिशन नारी शक्ति को भी शर्मसार कर दिया है।थाना क्षेत्र के ग्राम मैनी निवासी 20 वर्षीय युवती ईश्वरबती ने बताया कि वह अपनी 80 वर्षीय बीमार माँ के साथ झोपड़ी नुमा घर में रह कर जीवन यापन करती है।पीड़िता ने बताया एक वर्ष पूर्व पड़ोषी गाँव के दबँग होशियार यादव व सतीश यादव ने देर रात्रि घर में घुसकर अश्लील गालियाँ देते हुए हाथापाई कर जान से मारने की धमकी दी थी इस मामले की शिकायती तहरीर थाना पुलिस को देकर मुकदमा पंजीकृत कराया था मुकदमा फरीदपुर न्यायालय में विचाराधीन है।मामले के मुख्य आरोपी होशियार यादव व सतीश यादव मुकदमेँ से बचने के लिए पीड़िता पर जबरन बार बार समझौते का दबाव बना रहे हैँ।समझौता न करने पर आरोपी व इनके शुभचिंतक पुलिसकर्मी गुलयी यादव आदि पुलिसकर्मी पीड़िता व उसकी बीमार माँ को जबरन घर में घुस/दबिश देकर अश्लील गालियाँ देकर सामाजिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करते आ रहे हैँ जिससे भैयभीत पीड़िता द्वारा जगह/मकान बेंच गाँव से पलायन करने पर पुरे परिवार को खत्म करने की खुलेआम धमकी दी जा चुकी है वीडियो पीड़िता के पास होने के साथ सोशल मिडिया एक्स पर वायरल है।पीड़िता ने पूर्ण मामले की शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,एसएसपी,सीओ समेत इंस्पेक्टर से कर दबँगों समेत पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही की माँग की शिकायतों से बौखलाए सिपाही गुलई व उसके साथी पुलिसकर्मियों ने बीते कुछ दिन पूर्व आरोपियों से साँठगांठ के चलते पीड़िता के घर अर्धरात्रि अबैध तरीके से घुसकर कई बार दविशें देकर घर की तलाशी ली घर में कुछ अबैध न मिलने पर पुलिसकर्मियों ने पीड़िता से अभद्रता करते हुए दबँगो से समझौता करने को कहा समझौता न करने पर झूंठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी थी।ठकुर परिवार की गरीब पीड़िता ने बताया कि गुरुवार रात्रि लगभग 11,00 बजे रोज की तरह पीड़िता घर में हार्ट की मरीज वृद्ध माँ के साथ शो रही थी कि दो पुरुष पुलिसकर्मी मोटरसाइकिल द्वारा दरबाजे पर पहुँचे जिन्होंने जबरन घर में घुस कहा कि चलो सीओ सहाब ने बुलाया है ब्यान देने के लिए जिस पर पीड़िता ने तुरन्त जाने से इनकार करने पर जबरन पीड़िता को मोटरसाइकिल पर बैठाकर थाने के पीछे सुनसान जगह लेजाकर अश्लील गालियाँ देकर धमकाते हुए कहा सिपाही गुलयी यादव के खिलाफ ब्यान दिए तो तेरे लिए अच्छा नहीं होगा वो हसर करेंगे कि मूँह दिखाने काविल नहीं रहेगी।दबँग पुलिसकर्मियों ने पीड़िता को काफी देर तक कब्जे में रखा और धमकाते हुए बार बार सिपाही गुलयी यादव के खिलाफ ब्यान बदलने को कहा दबाव के चलते पुलिसकर्मियों की हाँ में हाँ मिलाने पर चुंगल से छूटी पीड़िता ने शुक्रवार एसपी ऑफिस बरेली पहुँच आपबीती बताई और कार्यवाही की माँग की जहाँ पीड़िता को बार बार गुमराह करते हुए पुलिसकर्मियों को बचाने का प्रयास किया गया।पीड़िता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जहाँ दबँगो समेत दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्यवाही की गुहार लगाई है वहीं यह भी कहा है कि पीड़िता एवं उसकी बीमार माँ को किसी प्रकार से परेशान किया जाता है तो इसके जिम्मेदार आरोपी पुलिसकर्मी होंगे पीड़िता न्याय वास्ते मुख्यमंत्री समक्ष पहुँचकर आपबीती बताने को मजबूर है।
