24 व 25 को होने वाले उर्से ताजुश्शरिया को लेकर बैठक
- समस्त संबंधित विभाग समय से व्यवस्थाओं को करें पूर्ण : DM
बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य की उपस्थिति में आज उर्से ताजुश्शरिया को साम्प्रदायिक सौहार्द के साथ शांतिपूर्ण परिवेश में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से बैठक हुई।
बैठक में सर्वप्रथम आयोजको से जाना कि कहॉ क्या व्यवस्थायेंं कराये जाने की आवश्यकता है।
वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक ने आयोजकों से पूछा कि विगत वर्षों के अनुभव के आधार पर यदि कोई ऐसी व्यवस्था है जिसे और बेहतर बनाया जा सकता है तो बताइये।
जिलाधिकारी ने कहा कि अग्निशमन व्यवस्था, सड़कों की मरम्मत, पानी की व्यवस्था, निर्बाध विद्युत आपूर्ति ट्रफिक व्यवस्था आदि विषयों पर बात हो चुकी है और सभी सम्बन्धित अधिकारी अपनी-अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन समय से कर लेंगे।
