Latest Posts
   
home बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान

बरेली। बहेड़ी नगर के नैनीताल रोड स्थित सम्राट टॉकीज के पास नवरंग टेंट हाउस के गोदाम में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई, जिससे लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घटना देर रात करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है, जब आसपास के लोगों ने गोदाम से धुआं उठते देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को अवगत कराया। कुछ ही देर में दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। हालांकि तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था और ऊंची-ऊंची लपटों ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया।
नवरंग टेंट हाउस के स्वामी सुभाष अरोड़ा ने बताया कि आग लगने से टेंट हाउस का लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है।

इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचकर आग बुझाने के प्रयास में जुट गई।

Related posts

Leave a Comment

error: Content is protected !!