Latest Posts
   
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

सुधा गैस एजेंसी पर तहसीलदार का औचक छापा, स्टॉक में गड़बड़ी और 30 सिलेंडर बिना एंट्री पाए गए

रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा

बरेली।फतेहगंज पश्चिमी कस्बे में रामलीला गेट के पास स्थित सुधा गैस एजेंसी पर मीरगंज तहसीलदार ने शनिवार को औचक निरीक्षण किया, जिसमें कई गंभीर अनियमितताएं उजागर हुईं। इस कार्रवाई से क्षेत्र की अन्य गैस एजेंसियों में भी हड़कंप मच गया है।

मीरगंज तहसील एवं लेखपाल आदित्यगंगवार ने निरीक्षण के दौरान कमर्शियल और घरेलू गैस सिलेंडरों के स्टॉक का मिलान किया गया। जांच में सामने आया कि हाल ही में आई सिलेंडरों की खेप को स्टॉक रजिस्टर में दर्ज ही नहीं किया गया था। इस पर तहसीलदार ने मौके पर मौजूद मैनेजर मोहन स्वरूप से जवाब-तलब किया, लेकिन वह संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं दे सके।

तहसीलदार को गैस गोदाम में एक और बड़ी लापरवाही तब सामने आई जब सिलेंडरों का वजन करने वाली मशीन खराब पाई गई। मैनेजर मशीन खराब होने का कारण स्पष्ट नहीं कर पाए, जिसके बाद लेखपाल आदित्य गंगवार ने दूसरी जगह से मशीन मंगवाकर सिलेंडरों का वजन कराया गया।

मीरगंज तहसीलदार को सबसे गंभीर अनियमितता यह पाई गई कि उसी दिन प्राप्त भरे हुए सिलेंडरों में से 30 सिलेंडर बिना स्टॉक रजिस्टर में दर्ज किए ही वितरण के लिए निकाल दिए गए थे। इसके अलावा स्टॉक रजिस्टर में ओवरराइटिंग भी पाई गई, जिसे प्रशासन ने गंभीर लापरवाही माना है।

तहसीलदार ने एजेंसी प्रबंधन को कड़ी फटकार लगाते हुए व्यवस्था तत्काल सुधारने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित एजेंसी के खिलाफ नोटिस जारी करने की तैयारी की जा रही है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उपभोक्ताओं के हितों से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

Leave a Comment

error: Content is protected !!