Latest Posts
   

​बरखेड़ा: ट्रेन के आगे कूदकर वृद्ध ने दी जान, क्षत-विक्षत शव की नहीं हो सकी पहचान


​बरखेड़ा : रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में एक अज्ञात वृद्ध की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना के बाद लगभग 20 मिनट तक ट्रेन मौके पर ही खड़ी रही। सुरक्षाकर्मियों ने शव को ट्रेन में लादकर अगले स्टेशन पर पहुंचाया। स्थानीय पुलिस अब मृतक की शिनाख्त के प्रयासों में जुटी है।​आज रविवार दोपहर करीब 12 बजे शाहजहाँपुर से पीलीभीत की ओर जा रही ट्रेन जैसे ही बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम पतरसिया और नवादा के बीच पहुंची, तभी एक दिल दहला देने वाला वाकया हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक लगभग 62 वर्षीय वृद्ध अचानक दौड़ता हुआ आया और पटरियों पर ट्रेन के आगे कूद गया। हादसा इतना भीषण था कि युवक का शरीर पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गया।​हादसे के तुरंत बाद चालक ने ट्रेन को रोक दिया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण और ट्रेन में सवार यात्री मौके पर जमा हो गए। युवक का शव बुरी तरह क्षत-विक्षत होने के कारण उसकी पहचान करना मुश्किल हो गया। लगभग 20 मिनट तक ट्रेन घटनास्थल पर ही खड़ी रही।​रेलवे ट्रैक को खाली कराने और कार्रवाई के लिए ट्रेन के साथ चल रहे सुरक्षाकर्मियों ने शव को ट्रेन में लादा। इसके बाद ट्रेन को दो किलोमीटर दूर भोपतपुर रेलवे स्टेशन पर ले जाया गया, जहाँ शव को नीचे उतारा गया।
​”जीआरपी को घटना की सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम और शिनाख्त के लिए भेज दिया गया है। ट्रेन अपने गंतव्य पीलीभीत के लिए रवाना हो चुकी है।”​स्थानीय पुलिस और जीआरपी युवक की पहचान के लिए आसपास के गांवों में संपर्क कर रही है। समाचार लिखे जाने तक युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। पुलिस सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से मृतक की पहचान स्थापित करने का प्रयास कर रही है।

Related posts

Leave a Comment

error: Content is protected !!