Latest Posts
   
home बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

हाईवे पर मौत का कहर: दो अलग-अलग हादसों में 2 की जान गई, एक शव को कार 1 किमी तक घसीटा

बरेली । फरीदपुर और फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्रों में मंगलवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। एक हादसे में तेज रफ्तार कार चालक व्यक्ति को टक्कर मारने के बाद करीब एक किलोमीटर तक घसीटता रहा, जिससे मौके पर ही मौत हो गई।
पहला हादसा फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र में द्वारिकेश चीनी मिल के पास हुआ। करगैना, सुभाषनगर निवासी 40 वर्षीय मानसिंह बाइक से फरीदपुर जा रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल मानसिंह को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
दूसरी घटना फरीदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम ब्रह्मपुर कुंदन के पास हुई। 45 वर्षीय विजय बहादुर टिसुआ बाजार से लौटते समय हाईवे पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार चालक विजय बहादुर को करीब एक किलोमीटर तक घसीटता ले गया। लोगों ने पीछा कर कार को रुकवाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और आक्रोश फैल गया। पुलिस ने कार कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Related posts

Leave a Comment

error: Content is protected !!