Latest Posts
   
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

शर्मसार : गरीब महिला को अपनी बेटी की मजदूरी मांगना पड़ा भारी, पैसे की जगह मिले कई थप्पड़,सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा

बरेली ।इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला को अपनी बेटी की मजदूरी मांगना इतना भारी पड़ गया कि मालकिन ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट कर दी. आरोप है कि महिला को एक के बाद एक 11 थप्पड़ मारे गए, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है।

जानकारी के मुताबिक, यह मामला बरेली के सुभाष नगर थाना क्षेत्र का है. पीड़ित महिला विमला देवी ने बताया कि उसकी बेटी पिछले 8 महीनों से करगैना इलाके में एक महिला के घर पर झाड़ू-पोछा का काम करती थी. इसी बीच बेटी की तबीयत खराब हो गई और उसे इलाज के लिए दिल्ली भेजा गया।बीमारी के चलते बेटी ने अपनी मां को मालकिन के पास बकाया मजदूरी लेने भेजा ताकि इलाज का खर्च उठाया जा सके. लेकिन जब मां पैसे मांगने पहुंची तो उसके साथ जो हुआ, वह बेहद चौंकाने वाला था।

पीड़िता के अनुसार, जैसे ही उसने मालकिन से पैसे मांगे, वह आग-बबूला हो गई. उसने न केवल गाली-गलौज की बल्कि महिला को थप्पड़ मारना शुरू कर दिया. आरोप है कि मालकिन ने लगातार 11 थप्पड़ जड़े और उसे बेइज्जत किया. इस दौरान किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला किस तरह लगातार थप्पड़ मार रही है, जबकि पीड़िता बेबस नजर आ रही है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी की 5000 रुपये महीना मजदूरी तय हुई थी, लेकिन पिछले 8 महीनों से उसे एक भी पैसा नहीं दिया गया. इस हिसाब से करीब 40 हजार रुपये बकाया हैं। इतना ही नहीं, महिला ने आरोप लगाया कि पैसे मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई. इस घटना के बाद पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाते हुए पुलिस का दरवाजा खटखटाया।

Related posts

Leave a Comment

error: Content is protected !!