फर्जी दस्तावेजों के जरिए महंगी गाड़ियों का लोन लेकर दूसरे राज्यों में बेचने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़,2 गिरफ्तार
बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए महंगी गाड़ियों का लोन लेकर उन्हें दूसरे राज्यों में बेचने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है पुलिस ने इस मामले में दो मुख्य आरोपियों मोहम्मद शमी उर्फ शेरा और उनके बेटे मोहम्मद सैराब को गिरफ्तार किया है दोनों गार्डन सिटी इलाके के निवासी हैं पुलिस ने इनके कब्जे से चार लग्जरी कार बरामद की हैं जिनमें एक किआ कैरेन्स और तीन हुंडई क्रेटा शामिल हैं।
पुलिस को 22 मई की रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग फर्जी कागजातों पर फाइनेंस कराई गई गाड़ियों को 99 बीघा मैदान में खड़ा कर बाहर बेचने की तैयारी कर रहे हैं सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापा मारकर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह फर्जी आय और निवास प्रमाण पत्र बनाकर लोगों के नाम पर वाहन फाइनेंस कराता था मामले में एक बैंक कर्मचारी रविंद्र कुमार निश्छल की संलिप्तता भी सामने आई है पुलिस अब गिरोह के नेटवर्क, बैंक खातों और वित्तीय लेन-देन की जांच कर रही है।
