बहनों के साथ खेलते खेलते गायब हुआ डेढ़ वर्षीय बच्चा, जांच में जुटी पुलिस टीम
बरेली। आंवला में रविवार सुबह लगभग साढ़े दस बजे अपनी बहनों के साथ खेल रहा डेढ़ वर्षीय बच्चा गायव हो गया। बच्चे के गायव होने की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, बच्चे के गायव होने की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरन्त हरकत में आई और सीसीटीवी कैमरों को तलाशना शुरू कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आंवला क्षेत्र के एक प्रसिद्ध धर्मस्थल पर बदायूं जनपद के थाना उसहैत के गांव दियुरिया निवासी रमन सफाई का कार्य करता है, उसका परिवार भी उसके साथ ही रहता है,उसके परिवार में तीन बच्चे व पत्नी है। रविवार सुबह लगभग दस बजे रमन के तीनों बच्चे खेल रहे थे, खेल के दौरान ही रमन का बेटा ऋषभ खेलते हुए कहीं दूर चला गया, उसके साथ खेल रही बहनों ने अपने घर आकर घटना की जानकारी दी तो रमन और उसकी पत्नी ने अपने पुत्र की तलाश की, कोई जानकारी न मिलने पर आंवला पुलिस को जानकारी दी गई। सूचना मिलने पर आंवला कोतवाल वीनू चौधरी व सीओ नितिन कुमार मौके पर पहुंच गए और घटना के बारे में परिजनों व ग्रामीणों से जानकारी ली।
सीओ आंवला नितिन कुमार ने बताया कि बच्चे की तलाश में पुलिस टीमों को लगाया गया है, पुलिस प्रत्येक एंगल से बच्चे की तलाश कर रही है।
