Latest Posts
   
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य 

पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या, छह आरोपी फरार

 

बरेली। थाना कैंट क्षेत्र के गांव मिर्जापुर में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने एक युवक को गोली मार दी। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों के अनुसार थाना कैंट क्षेत्र के गांव मिर्जापुर के ही रहने वाले सरवन, अंशु, दीपक, सुनील उर्फ बबलू, पंकज और प्रेमपाल से जनवरी माह में गाली-गलौज को लेकर मारपीट हुई थी। उस घटना में दोनों पक्षों की ओर से मुकदमे दर्ज हुए थे, जिसके बाद से दोनों पक्षों में रंजिश चली आ रही थी।
बताया गया कि 23 मई की शाम 25 वर्षीय जयवीर पुत्र महिपाल गांव के सरकारी स्कूल के पास घूमने गया था। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद सरवन, अंशु, दीपक, सुनील उर्फ बबलू, पंकज और प्रेमपाल ने उसे पकड़ लिया और सरवन ने जयवीर को गोली मार दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
परिवार वालों ने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की। घायल जयवीर को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान बीती शाम रविवार को उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!