Latest Posts
   
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

48 घण्टे में पुलिस ने अपहरण हुए डेढ़ वर्षीय बच्चे को बदमाशों के चंगुल से सकुशल किया बरामद

  • बच्चे को सकुशल पाकर परिवार हुआ प्रसन्न,किया पुलिस को धन्यवाद

बरेली।डेढ़ वर्षीय बच्चे के अपहरण मामले में पुलिस और अपहरण करने वाले बदमाशों से पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने से घायल एक कांस्टेबिल को भी लगी गोली पुलिस ने घायल बदमाशों और कांस्टेबिल को इलाज हेतु सीएचसी में कराया भर्ती बदमाशों के पास से तमंचा कारतूस और बिना नम्बर की बाइक बरामद।

रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा

बरेली । थाना आंवला क्षेत्र में मनौना धाम से डेढ़ वर्षीय मासूम के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां बरेली पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के भीतर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। इस दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो अपहरणकर्ता घायल हो गए, जबकि एक हेड कांस्टेबल भी बदमाशों की गोली लगने से घायल हुआ है।
बताया जा रहा है कि 24 मई 2026 को मनौना धाम में सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत रमन का डेढ़ वर्षीय बच्चा खेलते-खेलते अचानक गायब हो गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना आंवला पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

बच्चे को सकुशल पाकर दुलारती माँ

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली के निर्देश पर SOG, सर्विलांस और आंवला पुलिस की संयुक्त पांच टीमों का गठन किया गया। टीमों ने सीसीटीवी फुटेज, डंप डाटा और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर दो संदिग्धों को चिन्हित किया।
बीती रात पुलिस को सूचना मिली कि दोनों अपहरणकर्ता बच्चे को बाइक से दिल्ली ले जाकर बेचने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने ग्राम फुलासी तिराहे पर सघन चेकिंग अभियान शुरू किया। इसी दौरान बाइक पर दो संदिग्ध एक मासूम बच्चे के साथ आते दिखाई दिए।

पुलिस द्वारा रोकने का इशारा करने पर बदमाश भागने लगे, लेकिन बाइक फिसलने से दोनों गिर पड़े और बच्चा झाड़ियों में जा गिरा। पुलिस टीम ने तुरंत बच्चे को सुरक्षित कब्जे में लिया, जबकि बदमाश भागते हुए पुलिस पर फायरिंग करने लगे।
मुठभेड़ के दौरान हेड कांस्टेबल कौमिश कुमार गोली लगने से घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दोनों बदमाशों को घेरकर उनके पैरों में गोली मार दी, जिससे वे घायल होकर गिरफ्तार कर लिए गए।
गिरफ्तार बदमाशों की पहचान योगेश कन्नौजिया निवासी शाहजहांपुर और पवन चंदेल निवासी जलालाबाद शाहजहांपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से दो अवैध तमंचे, कारतूस और अपहरण में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की है।
फिलहाल घायल बदमाशों और घायल पुलिसकर्मी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच में जुटी हुई है।

Related posts

Leave a Comment

error: Content is protected !!