Latest Posts
   
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

अवैध रूप से चल रही पैथालॉजी लैब पर स्वास्थ्य विभाग की कार्यवाही, किया सील

बरखेड़ा। अवैध रूप से चल रही पैथालॉजी लैब को शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग व राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में छापेमारी के सील किया।
कस्बा बरखेड़ा के दौलतपुर रोड पर वार्ड नं 8 में एक मार्केट में इसवा पैथोलॉजी लैब के नाम से खून की जांच की लैब चल रही थी ,जिसकी किसी शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर की थी इसी शिकायत के अंतर्गत आज दोपहर 3बजे स्वास्थ्य विभाग ,राजस्व विभाग की सयुंक्त टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ इसवा पैथोलॉजी लैब पर अचानक छापेमारी की इस दौरान लैब संचालक मो इरफान से लैब संबंधित प्रपत्र दिखाने को कहा ,प्रपत्र न होने पर लैब की सघन जांच कर लैब को सील कर दिया गया है।
पूछे जाने पर प्रभारीचिकसाधिकारी डॉ लोकेश गंगवार ने बताया कि इसबा पैथलॉजी लैब के संचालक के पाश जरूरी प्रपत्र नही थे इसलिए लैब को सील कर आगे की कार्यवाही की जा रही हैं।
इस पूरी छापेमारी के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ नायब तहसीलदार अबधेश कुमार ब स्थानीय पुलिस मौजूद रही ।

Related posts

Leave a Comment

error: Content is protected !!