Latest Posts
   
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

मुर्गों की लड़ाई पर लग रहा था दांव, छह जुआरी गिरफ्तार

भोजीपुरा (बरेली)। भोजीपुरा थाना पुलिस ने मुर्गों की लड़ाई पर दांव लगाकर जुआ खेल रहे छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से सात मुर्गे और 2910 रुपये नकद बरामद किए हैं।

थाना प्रभारी केबी सिंह ने बताया कि सोमवार शाम सूचना मिली थी कि सैदपुर प्यारेलाल गांव स्थित एक आम के बाग में मुर्गों की लड़ाई कराकर जुआ खिलाया जा रहा है। सूचना पर दरोगा रंजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की। पुलिस को देखकर कुछ लोग भागने में सफल रहे, जबकि छह आरोपियों को मौके से दबोच लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मकसूद खां, अख्तर खां, साजिद, पप्पू, तेजपाल और भुलइया के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से जुए में प्रयुक्त 2910 रुपये नकद और सात मुर्गे बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं साजिद के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी मिली है। पुलिस फरार अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!