Latest Posts
   
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

मस्जिद में तोड़फोड़ और नमाजियों से अभद्रता करने वाला आरोपी गिरफ्तार, अवैध तमंचे के साथ भेजा गया जेल

फतेहगंज पश्चिमी (बरेली)। स्थानीय थाना पुलिस ने करीब दो सप्ताह पहले कस्बे की हुसैनी मस्जिद में लगे सीसीटीवी कैमरों में तोड़फोड़ करने और नमाजियों के साथ अभद्रता करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। शुक्रवार को हुई इस कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

प्रभारी निरीक्षक प्रवीन कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर की खास सूचना पर दरोगा आदेश कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम—जिसमें सिपाही विक्की सिंह, अक्षय कुमार और शिवा पुण्डीर शामिल थे उन्होंने कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस टीम ने हाईवे स्थित रहपुरा अंडरपास के पास रबर फैक्ट्री के मैदान में दबिश देकर मोहल्ला अंसारी वार्ड नंबर 05 निवासी मोईन अंसारी उर्फ गुड्डू को हिरासत में ले लिया।

कड़ाई से पूछताछ के दौरान आरोपी मोईन अंसारी ने स्वीकार किया कि उसी ने करीब दो सप्ताह पूर्व हुसैनी मस्जिद पर लगे सीसीटीवी कैमरों को तोड़ा था और नमाज के दौरान वहां मौजूद नमाजियों से गाली-गलौच की थी। थाना प्रभारी के अनुसार, आरोपी आदतन झगड़ालु प्रवृत्ति का है और अक्सर लोगों से मारपीट जैसी वारदातों को अंजाम देता रहता है।

पुलिस ने आरोपी के पास से अवैध असलहा मिलने पर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत नया मुकदमा दर्ज किया है। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस इस मामले में आगे की अन्य विधिक जांच कर रही है।

Related posts

Leave a Comment

error: Content is protected !!